उज्जैन
उज्जैन में श्रीराम के जयकारे लगाने पर छात्रों की डंडों से पिटाई की गई। छात्रों ने स्कूल की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान जयकारे लगाए थे। 15 अगस्त की शाम ही एक छात्र ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने स्कूल की डायरेक्टर और टीचर के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने 5 बच्चों की मेडिकल जांच भी कराई है।
मामला जिले की नागदा तहसील के मदर मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल का है। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि बच्चों को इनडिसिप्लिन पर पीटा है।
पुलिस को की गई शिकायत में 16 साल के छात्र ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। श्रीराम के जयकारे लगाने पर स्कूल की डायरेक्टर मारिया शेखवात और टीचर विश्वजीत जायसवाल ने हॉल में बंद कर 10 बच्चों को डंडों से पीटा। अपशब्द भी कहे।
छात्र ने कहा कि टीचर्स का कहना था कि श्रीराम के जयकारे लगाने की क्या जरूरत है। हिंदू – मुस्लिम कर रहे हो, आतंकवाद फैला रहे हो। छात्र ने यह भी बताया कि हर रोज स्कूल प्रेयर में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद जय मेरियंस बुलवाया जाता है।
जबलपुर मध्य प्रदेश का एकमात्र यहूदी कब्रिस्तान अब वैश्विक चर्चा में है। जबलपुर स्थित लगभग…
एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच…
भोपाल देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में भोपाल कनेक्शन एक बार फिर सामने…
नर्मदापुरम नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…
दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…