इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर में चलेंगी ई- बसें

भोपाल
 मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में जल्द ही लग्जरी बसें दौड़ते हुए दिखाई देंगी। खास बात यह है कि ये बसें न डीजल से चलेंगी, न पेट्रोल से, न ही बैटरी से। यह ई—बसें होंगी, जो कि इलेक्ट्रिक पद्धति से चलते हुए दिखाई देंगी। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

6 शहरों को मिली है मंजूरी

विभाग के एक अधिकारी ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि आचार संहिता से पहले ही कैबिनेट बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी। इसमें पीएम ई बस सेवा के अंतर्गत प्रदेश के 6 बड़े शहरों में इसके संचालन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। विभाग उसी फैसले के क्रियान्वयन के लिए रणनीति बना रहा है।

सड़कों पर जल्द दिख सकती हैं

आचार संहिता के हटते ही यह बसें सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दे सकती हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के अनुसार यह इलेक्ट्रिक बसें, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर नगर निगम क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। पहले चरण में 552 ई बसों का संचालन किया जाना संभावित है।

सस्ता होगा किराया

अधिकारियों के अनुसा ई-बसों के संचालन के बाद यात्री किराए में बीस से तीस फीसदी तक की कमी हो सकती है। इसके साथ ही डीजल पर निर्भरता भी घटेगी और प्रदूषण रोकने में भी आसानी होगी।

किस शहर को मिली कितनी बसें

इंदौर को 150, भोपाल को 100, ग्वालियर 70, जबलपुर 100, उज्जैन 100 और सागर को 32 ई-बसें (City Bus) मिलेंगी। प्रस्ताव की निविदा केन्द्र सरकार जारी करेगी। संचालन कर्ता राज्य को केन्द्र सरकार की ओर से गारंटी मिलेगी।

   नगर निगम करेगा बसों का संचालन

बसों का संचालन संबंधित नगर निगम करेगी। बसों (City Bus) में ड्राइवर एवं कन्डक्टर की सेवाएं ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्री किराया और विज्ञापन की राशि से मिलने वाला राजस्व भी संबंधित नगर निगम को मिलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : सरकार से 7 लाख की सहायता जारी, हृदय रोगी बच्चे को मिली नई जिंदगी …

CG : सरकार से 7 लाख की सहायता जारी, हृदय रोगी बच्चे को मिली नई जिंदगी …

बिलासपुर। समय पर बीमारी की पहचान और त्वरित चिकित्सा सहायता किसी बच्चे की जिंदगी बचा…

6 minutes ago
CG : जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श : टंक राम वर्मा …

CG : जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श : टंक राम वर्मा …

रायपुर । राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने…

12 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस,…

29 minutes ago
CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…

40 minutes ago
CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…

45 minutes ago
CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…

51 minutes ago