प्रदेश में डिजिटल इण्डिया को बढ़ावा देने के लिये ई-नगरपालिका

प्रदेश में डिजिटल इण्डिया को बढ़ावा देने के लिये ई-नगरपालिका

बेहतर उदाहरण बजटिंग और ई-गवर्नेंस का

मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जहाँ प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों की सुविधाओं को एक सिंगल पोर्टल पर लाया गया
भोपाल

प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में डिजिटल इण्डिया को बढ़ावा देने के लिये शहरी क्षेत्र के स्थानीय निकायों में ई-नगरपालिका योजना नगरीय विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। इसका मकसद पारदर्शी एवं त्वरित गति से शहरी क्षेत्र के नागरिकों को सेवा प्रदान करना है। परियोजना में समस्त नागरिक सेवाओं, जन-शिकायत सुविधा, निकायों की आंतरिक कार्य-प्रणाली, समस्त भुगतान एवं बजट प्रक्रिया को एकीकृत कर ऑनलाइन सुविधा प्रदाय की जा रही है। मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जहाँ प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों की सुविधाओं को एक सिंगल पोर्टल पर लाया गया है।

राज्य के सभी नगरीय निकायों में नागरिक सेवा देने के लिये एकीकृत एकल एसएपी ईआरपी प्लेटफार्म आधारित परियोजना शुरू की गई है। ई-नगरपालिका द्वारा ऑनलाइन की गई नागरिक सेवाओं का लाभ दिये जाने के लिये www.mpenagarpalika.gov.in और MP e-Nagarpalika Citizen App mobileapp का उपयोग किया जा रहा है।

ई-नगरपालिका में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये भारत बिल पेमेंट सिस्टम की सेवा प्रारंभ की गई है। अब नागरिक यूपीआई एप्लीकेशन (PhonePay, Google Pay, Paytm) के माध्यम से अपना सम्पत्ति कर तथा जल उपभोक्ता प्रभार का भुगतान कर सकते हैं। नगरीय विकास विभाग ने बेहतर नागरिक सेवा देने के लिये ई-नगरपालिका में Whatsapp ChatBot की सेवा भी प्रारंभ की है। नगरीय निकायों की आंतरिक व्यवस्था को भी ई-नगरपालिका के अंतर्गत सम्पूर्ण रूप से कम्प्यूटराइज्ड किया गया है। सभी प्रकार के भुगतान डिजिटल हस्ताक्षर द्वारा अनुमोदित किये जाने के प्रावधान को अनिवार्य किया गया है।

प्रदेश के नगरीय निकायों में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिये समस्त बजट एवं वित्तीय प्रबंधन कार्यों को ई-नगरपालिका में एकीकृत कर, अब संचालनालय स्तर से निकायों को दिये जाने वाले अनुदानों का भुगतान ई-नगरपालिका के माध्यम से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में ई-नगरपालिका बेहतर बजटिंग और ई-गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण है। शहरी क्षेत्र के स्थानीय निकायों के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के डेटा को भी कम्प्यूटराइज्ड किया गया है। कार्यरत अमले के मानदेय का भुगतान भी ई-नगरपालिका द्वारा ही किया जा रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

5 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

5 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

5 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

5 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

5 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

5 hours ago