पहले काम की तलाश में दिन बीतते थे.. अब घर बैठे रोजाना 700-800 रूपए कमाते हैं दिनेश

  • पहले काम की तलाश में दिन बीतते थे.. अब घर बैठे रोजाना 700-800 रूपए कमाते हैं दिनेश
  • खादी ग्रामोद्योग विकास योजना से मिला सहारा

भोपाल

सफलता की कहानी

दिनेश पैसों से लाचार तो थे, पर उम्मीद की आस उन्होंने छोड़ी नहीं थी। पेट पालने के लिये दिहाड़ी मजदूरी करने वाले ग्वालियर जिले के डबरा के दिनेश मांझी के जीवन में उजाला लेकर आई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और खादी ग्रामोद्योग विकास योजना।

उद्यमी बनने का सपना दिल में लिये दिनेश बस एक मौके की तलाश में थे, तभी उन्हें उनकी माँ और पत्नी से पता चला, कि खादी ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत सरकार छोटे व्यावसायियों को आर्थिक मदद देती है। बस यहीं से दिनेश को राह मिल गई। दिनेश ने खादी ग्रामोद्योग विभाग से सम्पर्क कर विभाग की ओर से आगरा में जूते-चप्पल बनाने की ट्रेनिंग ले ली। जब दिनेश इस काम में पारंगत हो गये, तो उन्हें खादी ग्रामोद्योग विकास योजना से 66 हजार रुपये की शू-मेकिंग मशीन भी मिल गई। इससे दिनेश अब अपने घर से ही डिजाइनर जूते-चप्पल, सैंडल और डॉक-शू बनाने और बेचने लगे। दिनेश की लगन देखकर खादी ग्रामोद्योग आयोग ने उसे एक शू-कम्पनी से जुड़वा दिया। अब दिनेश घर बैठे रोजाना 700 से 800 रुपये कमा रहे हैं। काम की तलाश में दिनेश को अब घर से बाहर भी नहीं जाना पड़ता।

दिनेश लाचारी के उन बुरे दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि केन्द्र और राज्य सरकार ने उनके हुनर को पहचाना और उनका उद्यमी बनने का सपना साकार कर दिया। वे छोटे व्यापारियों के लिये सरकार द्वारा बनाई ऐसी योजना के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ह्रदय से धन्यवाद देते हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

6 minutes ago
CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…

9 minutes ago
CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का…

12 minutes ago
CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा…

13 minutes ago
CG : रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तीन दिन में 145 चालान…

CG : रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तीन दिन में 145 चालान…

स्कूली ऑटो भी जांच के दायरे में रायपुर । राजधानी में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने…

15 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम …

CG : स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम …

रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और सोशल मीडिया पर…

17 minutes ago