पहले खुद बेरोजगार थे, अब दो लोगों को रोजगार दे रखा है

पहले खुद बेरोजगार थे, अब दो लोगों को रोजगार दे रखा है

कार वाशिंग सेंटर से चमकी करण की किस्मत

भोपाल

वो दिन अब फना हुए, जब करण बेरोजगार थे। कुछ कर गुजरने का सपना दिल में लिये करण यहां-वहां हाथ-पैर मारते रहे, पर कहीं ठौर न मिला। थककर एक किराना दुकान में दिहाडी में मजदूरी भी कर ली, पर मन वहां भी नहीं लगा। बेगारी के इन्हीं दिनों में मण्डला जिले के कारीकान (महाराजपुर) निवासी करण गोठिया को ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (योजना)’ की जानकारी मिली। फिर क्या था… करण के सपनों को पंख लग गये। उसे कार वाशिंग का थोड़ा बहुत अनुभव पहले से था ही, तो इस योजना में कार वाशिंग सेंटर खोलने का मन बनाकर उसने बैंक ऑफ इंडिया मंडला में बिजनेस लोन के लिये एप्लाय कर दिया। बैंक ने भी औपचारिकताएं पूरी कर करण को वर्ष 2023 में 3 लाख 20 हजार रूपये का स्वरोजगार ऋण दे दिया।

बस, यहीं से करण की जिन्दगी में बदलाव शुरू हुआ। उसने 2023 में ही कार वाशिंग सेंटर खोला। कार वाशिंग करते-करते करण की किस्मत भी चमक गई। उसका सेंटर बहुत अच्छे से चलने लगा। पहले बेरोजगार करण ने अब अपने वाशिंग सेंटर में बढ़ते काम की व्यस्तता के चलते 2 जरूरतमंदों को रोजगार पर रख लिया है। स्वरोजगार ऋण की छह हजार रूपये मासिक किश्त भी करण समय पर जमा कर रहे हैं। अपने परिवार के छह सदस्यों का पालन-पोषण भी अब करण पूरी जिम्मेदारी और सामर्थ्य से कर रहे हैं। वह और उसका परिवार अब खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। सरकार की इस योजना ने उसका जीवन ही बदल दिया है। इसके लिये करण सरकार का आभार जताना कभी नहीं भूलते।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

19 minutes ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

22 minutes ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

30 minutes ago
CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने से नहीं रुकी पढ़ाई, परिवार ने जताया छत्तीसगढ़ शासन…

33 minutes ago
CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई…

35 minutes ago
CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

बीजापुर । जिले के घने जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को…

38 minutes ago