भोपाल
मध्यप्रदेश में निवेशकों, उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के अनुकूल वातावरण बनाने के साथ ही प्रदेश में चल रही योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन और सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा म.प्र. औद्यौगिक विकास निगम एवं भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से मंगलवार को ग्वालियर में "इज ऑफ डूइंग बिजनेस कान्क्लेव एंड क्लिनिक 2024" (EODB) का आयोजन किया गया। कान्क्लेव में ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजन स्थल पर स्टॉल लगाई गई। इसके माध्यम से कॉन्क्लेव में शामिल हुए उद्योगपतियों एवं बिजनेस प्रतिनिधियों को राज्य शासन एवं विद्युत कंपनियों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गईं। साथ ही उन्हें योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। बिजनेस कान्क्लेव में लगभग 35 से अधिक उच्चदाब उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
इस दौरान कान्क्लेव में ऊर्जा विभाग की ओर से एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री शैलेन्द्र सक्सेना द्वारा कान्क्लेव में शामिल हुए उद्योगपतियों एवं बिजनेस प्रतिनिधियों को राज्य शासन एवं विद्युत कंपनियों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं उच्चदाब के उपभोक्ताओं द्वारा रखी गई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…