रायपुर
छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले परंपरागत तरीके से दूधाधारी मठ जाकर पूजा-अर्चना की और महंत राम सुंदर दास का आशीर्वाद लिया.
शपथ ग्रहण के बाद पहली बार मंत्रालय पहुंचने से पहले मंत्री यादव ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा – “आज पूजा-पाठ कर अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया है. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करेंगे. बच्चों से भी मुलाकात हुई, वे काफी उत्साहित हैं. आने वाले समय में और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.”
इसके बाद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालते ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाने की घोषणा की.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…
रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…