मध्‍य प्रदेश में कम हुआ सर्दी का असर, बढ़ा तापमान

भोपाल

हवा का रुख बदलने के कारण अब दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद ही तापमान में कुछ कमी आ सकती है। उधर शनिवार को रात का सबसे कम 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

मंडला सहित तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिन का सबसे अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी पंजाब एवं उससे लगे पाकिस्तान पर प्रेरित चक्रवात बन गया है।

उत्तर भारत में दिल्ली पर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 240 से 259 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा का चलना) मौजूद है। हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

29 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

39 minutes ago
गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

44 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

49 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

49 minutes ago