जनकपुर के शिक्षक धनगर के प्रयासों से संवर रहा है विद्यार्थियों का भविष्य

भोपाल

शिक्षक घीसालाल धनगर विगत 26 वर्षों से नीमच जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर मोरवन में कार्यरत है। उन्होंने अध्यापन के साथ ही छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ाने में बहुत ही सहरानीय प्रयास किया है। शिक्षक धनगर विज्ञान विषय के शिक्षक हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के 8 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के छात्र धर्मेंद्र पाटीदार ने तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के हाथों राष्ट्रीय इनोवेशन पुरस्कार प्राप्त किया है। शिक्षक धनगर ने विद्यालय परिसर में सघन पौध-रोपण का सराहनीय कार्य भी किया है। पौध-रोपण एवं पर्यावरण गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विद्यालय को वर्ष 2014 में राज्य स्तरीय "पर्यावरण मित्र" पुरस्कार का सम्मान प्राप्त हुआ था।

अभिभावकों पालकों से सतत सम्पर्क

शिक्षक धनगर केवल विद्यालय तक की अध्यापन का कार्य नहीं करवाते बल्कि छात्र-छात्राओं के पालकों को फोन लगाकर, बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछते हैं और टाइम टेबल के अनुसार अध्यापन करने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हैं। इससे छात्र-छात्राएं पूरी लगन से पढ़ाई कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होते हैं। विगत कई वर्षों से शिक्षक धनगर का विज्ञान विषय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।

उच्च पदों पर कार्यरत पूर्व छात्रों से विद्याथियों का मार्गदर्शन

शिक्षक धनगर ने विद्यालय के ऐसे पूर्व छात्रों का ग्रुप भी बना रखा है, जो इस विद्यालय से पढ़-लिख कर वर्तमान में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। गाँव के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थी जब गाँव आते हैं, तो उनसे छात्र-छात्राओं का कैरियर मार्ग-दर्शन करवाया जाता है। इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

छात्राओं के लिए निशुल्क सैनिटरी पेड की व्यवस्था

इस विद्यालय में लगभग 200 छात्राएं अध्यनरत हैं। छात्राओं की व्यक्तिगत समस्या के समाधान के लिए शिक्षक धनगर ने पूर्व अध्यनरत छात्र के सहयोग से विद्यालय में नि:शुल्क सेनेटरी पेड की व्यवस्था कर रखी है। विद्यालय के पूर्व छात्र रवि पाटीदार एवं यमुना प्रसाद पाटीदार के सहयोग से विद्यालय में विगत 5 वर्षों से छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड की उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Teacher

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

9 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

9 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

10 hours ago