जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के प्रयास अंतिम दौर में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के प्रयास अंतिम दौर में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में बैठक लेकर जानी वस्तुस्थिति

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर की जेसी मिल के लगभग 8 हजार श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार के प्रयास आखिरी दौर में पहुँच गए हैं। हमारा प्रयास है कि इंदौर की हुकुमचंद मिल और उज्जैन की विनोद मिल की तर्ज पर जेसी मिल के लगभग 8 हजार श्रमिक बंधुओं की देनदारियों का भुगतान भी जल्द से जल्द हो और उनकी दीवाली खुशियों के साथ मने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के लिये हो रहे प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से ग्वालियर में आयोजित हुई अहम बैठक में यह बात कही। बैठक में ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट वर्चुअल रूप से शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बैठक में मौके पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त परिसमापक व्योमेश सेठ से कहा कि पुराने और नवीन दावों के आधार पर जल्द से जल्द भुगतान का आंकलन कर उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, जिससे उच्च न्यायालय में विचाराधीन जेसी मिल श्रमिकों के भुगतान से संबंधित मामले का शीघ्र निराकरण हो जाए और श्रमिकों की देनदारियों का भुगतान किया जा सके। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा एवं प्रमुख सचिव उद्योग राघवेन्द्र सिंह को भी निर्देश दिए कि जेसी मिल श्रमिकों की भुगतान संबंधी कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में वर्चुअल और प्रत्यक्ष रूप से मौजूद मंत्रीगण, जेसी मिल श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त परिसमापक एवं उद्योग विभाग के राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, संभाग आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा कर जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के संबंध में की जा रही कार्रवाई की वस्तुस्थिति जानी। साथ ही इस कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए।

नए उद्योगों से ग्वालियर जिले के 80 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मंगलवार को संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर की जेसी मिल और रतलाम की सज्जन मिल सहित प्रदेश की सभी बंद मिलों पर श्रमिकों का बकाया भुगतान तो सरकार करायेगी ही, साथ ही इन मिलों की जमीन पर सरकार नई औद्योगिक इकाइयाँ भी स्थापित करेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। इस कड़ी में अकेले ग्वालियर जिले में स्थापित होने जा रही औद्योगिक इकाइयों से 80 हजार से एक लाख स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा सरकार द्वारा क्षेत्रीय इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसके तहत प्रदेश के सात संभागों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो चुकी हैं। इनमें बड़े पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव सामने आए हैं। इनसे चार लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश में विश्व स्तरीय इंडस्ट्रीयल समिट आयोजित होने जा रही है, जिससे प्रदेश को बड़ा औद्योगिक निवेश मिलेगा।

कैलारस शुगर मिल की समस्या भी सरकार हल करेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुरैना जिले की कैलारस शुगर मिल से जुड़े श्रमिकों की समस्याओं का समाधान भी प्रदेश सरकार करेगी। इसी तरह उज्जैन की बंद सोयाबीन फैक्ट्री के श्रमिकों का भुगतान कराया जायेगा।

वर्ष 2028 तक प्रदेश के हर व्यक्ति का होगा अपना घर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने चार मिशन बनाए हैं। इन मिशनों को 54 मंत्रालयों में संयोजित कर सरकार युवा, महिला, किसान और गरीबों के कल्याण के लिये काम कर रही है। सरकार इस ध्येय के साथ काम कर रही है कि वर्ष 2028 तक प्रदेश में हर जरूरतमंद परिवार का अपना घर हो, गैस चूल्हा हो और परिवार के रोजगार की व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कर रहे हैं समाधान : प्रभारी मंत्री सिलावट

प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दृढ इच्छाशक्ति की बदौलत ग्वालियर जेसी मिल के श्रमिकों की देनदारियों का समाधान होने जा रहा है। इससे श्रमिक परिवारों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

प्रदेश के मुखिया की भावना के साथ काम कर रहे हैं हमारे मुख्यमंत्री : ऊर्जा मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सही मायने में प्रदेश के मुखिया की भावना के साथ जेसी मिल श्रमिकों की समस्या के निदान के लिए गंभीरता के साथ कदम आगे बढ़ाए हैं। इसके लिये हम सब उनके आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आग्रह किया कि वे जेसी मिल की खाली जमीन पर नई औद्योगिक इकाई स्थापित कराएं। साथ ही साडा की जमीन को भी औद्योगिक निवेश के लिये उपलब्ध कराने की पहल करें, जिससे ग्वालियर औद्योगीकरण में फिर से अव्वल बन सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जताया आभार

बैठक में मौजूद जेसी मिल श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण राजेन्द्र सिंह नाती, कुलदीप सिंह सेंगर और रतीराम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के लिये अपनी ओर से पहल की है। इसके लिए जेसी मिल ग्वालियर के श्रमिक उनके सदैव आभारी रहेंगे।

संभाग आयुक्त ने दी अब तक की कार्यवाही की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जेसी मिल श्रमिकों के भुगतान को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

19 minutes ago
आदिवासियों की करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम खरीदने का मामला, कलेक्टर ने बैठाई जांच

आदिवासियों की करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम खरीदने का मामला, कलेक्टर ने बैठाई जांच

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में राजस्व अधिकारियों ने मिलीभगत कर भारिया जनजाति के…

29 minutes ago
वर्ल्ड चैंपियनशिप्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मध्यप्रदेश के अजय अहिरवार

वर्ल्ड चैंपियनशिप्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मध्यप्रदेश के अजय अहिरवार

भोपाल मध्यप्रदेश के युवा प्रतिभागी अजय अहिरवार ने इंडिया स्किल्स नेशनल कंपीटिशन 2025- 26 में…

44 minutes ago
मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को बड़ी राहत, गांवों में मकान और दुकान की रजिस्ट्री होगी निःशुल्क

मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को बड़ी राहत, गांवों में मकान और दुकान की रजिस्ट्री होगी निःशुल्क

भोपाल मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि पर आवास,…

44 minutes ago
छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न

रायपुर केंद्रीय न्यासी बोर्ड, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय 27वीं बैठक आज यहां…

59 minutes ago