ग्लोबल स्किल्स पार्क में ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’

भोपाल

संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (एसएसआर जीएसपी) में 21 नवंबर 2024, गुरुवार को ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स का संयुक्त उपक्रम) के प्रमुख मानव संसाधन अधिकारी डॉ. पार्थसारथी बसु मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम ग्लोबल स्किल्स पार्क के मुख्य ऑडिटोरियम में शाम 4:30 बजे होगा। सत्र में छात्रों को मानव संसाधन प्रबंधन और उद्योग जगत की नवीनतम रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

इस सत्र में शामिल होने के लिये छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है, और अधिक जानकारी के लिए 9981919733 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी www.globalskillSpark.in पर भी उपलब्ध है।

ग्लोबल स्किल्स पार्क मध्यप्रदेश में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। इस सत्र के माध्यम से छात्र-छात्राएं उद्योग विशेषज्ञों से जुड़कर अपनी क्षमताओं को नया आयाम दे सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

 भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…

29 minutes ago
24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

34 minutes ago
बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व हुआ “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2026” में प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व हुआ “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2026” में प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप…

34 minutes ago
मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा की अध्‍यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की वीडियों…

39 minutes ago
लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

रायपुर  लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने तथा शासकीय कार्यों…

49 minutes ago
बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू

बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने गंभीर रूप…

59 minutes ago