चुनाव प्रचार ने अब पकड़ रफ्तार, भाजपा ने उतारी पूरी ब्रिगेड के सामने अकेले कमलनाथ

 

भोपाल

आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। चुनाव प्रचार ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। इस रफ्तार को और तेज करने के लिए जहां भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं की पूरी ब्रिगेड आज मैदान में उतार दी, वहीं कांग्रेस से कमलनाथ अकेले चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशियों का प्रचार करते दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को बुंदेलखंड की धरती पर एक दूसरे के खिलाफ जमकर गरजे। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज  बुंदेलखंड में पांच सभाएं करेंगे, जबकि कमलनाथ ने आज एक ही सभा खुरई में की। खुरई से भाजपा के मंत्री भूपेंद्र सिंह उम्मीदवार हैं। उन्हें घेरने का कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा महाकौशल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय मालवा में रहे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के क्षेत्र में सभा और रोड शो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरी से उम्मीदवार बृज बिहारी पटेरिया के पक्ष में सभा करते हुए कहा कि यह क्षेत्र विकास में पीछे रह गया हैं। यहां पर कांग्रेस के विधायक थे, इसलिए वे सरकार की योजनाओं में ज्यादा रुचि नहीं लेते थे। अब भाजपा का विधायक यहां से बनेगा तो यहां पर भी विकास की गति तेज होगी।

भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र में कमलनाथ
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज मंत्री भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र में उनके खिलाफ चुनावी सभा को संबोधित किया। सागर जिले में बुधवार को भी कमलनाथ सभा करने के लिए गए थे। नाथ ने खुरई में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि भाजपा के यहां पर कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस ने ही इस क्षेत्र का विकास किया है। नाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप भी लगाए।

4 नवंबर को ग्वालियर आएंगे अमित शाह!
केंद्रीय मंत्री अमित शाह दो दिन बाद मप्र के दौरे पर फिर से आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 4 नवंबर को अमित शाह का ग्वालियर-चंबल संभाग का दौरा प्रस्तावित है। अमित शाह के मप्र से जाने के बाद 8 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी भी ग्वालियर-चंबल संभाग में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की सभा हो सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

8 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

9 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

9 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

9 hours ago