चुनाव आयोग ने विजयवर्गीय के बयान पर लिया संज्ञान, जानें पूरा मामला

इंदौर

मध्यप्रदेश की इंदौर-1 विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidate) उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने उनके बयान पर संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे आयोग उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

विजयवर्गीय के इस बयान ने बढ़ाई मुश्किल
कैलाश विजयवर्गी एक बार फिर अपने बयान से इस बार चुनाव आयोग की नजरों में आ गए हैं. दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने पर अध्यक्ष को 51000 का इनाम देने की घोषणा की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. इस पर लोगों ने सवाल भी उठाए थे. इस मामले में सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस संस्था ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस द्वारा इस मामले में कैलाश विजयवर्गी की शिकायत भी की गई है और वित्तीय लाभ देने का विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि विजयवर्गीय ने लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर बीजेपी के लिए वोट मांगा है. इस मामले में निर्वाचन आयोग ने इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. वहीं दूसरी तरफ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद जो भी तथ्य हैं वह आयोग के समक्ष रखे जाएंगे और उसी के बाद आयोग यह तय करेगा कि आगे क्या कार्रवाई होगी.

जीतू पटवारी ने दी विजयवर्गीय को नसीहत
कैलाश विजयवर्गी के बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि, कैलाश जी से मैं अनुभव में बहुत छोटा हूं और उनके जितना विशाल अनुभव मेरे पास नहीं है राजनीति में मैं उनसे बहुत सारी चीज सीख रहा हूं. ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय को ओछे बयानों की राजनीति से बचना चाहिए. जीतू पटवारी ने कहा कि कैलाश विजयवर्गी इंदौर के बेटे हैं जिनके बयान को पूरा देश सुनता है. पटवारी ने कहा कि ना मेरी इतनी हैसियत है कि मैं उन पर कटाक्ष करूं लेकिन उन्हें छोटे और ओछे बयानों से बचना चाहिए.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

6 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

7 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

7 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

7 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

7 hours ago