मुरैना में कड़ी सुरक्षा में होगा चुनाव, 694 मतदान केंद्रों पर होगी खड़ी रहेगी जेसीबी, ये है कारण

मुरैना

 लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए कलेक्टर अंकित अस्थाना और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी के साथ रविवार शाम से धारा 144 लागू कर दी गई है। रैली, आम सभाएं सभी प्रतिबंधित की गई। रविवार को चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम चुका है। अब प्रत्याशी केवल व्यक्तिगत जनसंपर्क ही कर सकते हैं। उनके लिए आमसभा करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि विधानसभा चुनावों की ही तरह लोकसभा चुनावों में भी पंचायत से लेकर हर पोलिंग बूथ पर पुलिस व प्रशासन मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा। वहीं प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा जो संवेदनशील और अतिसंवेदनशल मतदान केंद्र चिहिंत किए गए हैं, वहां भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व एसएफ बल तैनात रहेगा।

यहां होगी जेसेबी मशीन

इसके बाद भी अगर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके लिए पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर द्वारा मोबाइल पर जानकारी दी जा सकती है। अब संवेदनशील 694 मतदान केंद्रों के इर्द-गिर्द जेसीबी मशीन रखी गई है।

किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि के लिए यह तैयार रखी गई है। मतदान के समय किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा। पुलिस और प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब पांच हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जो हर एक पोलिंग बूथ पर अपनी नजर रखेंगे। इसके अलावा जो संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं उन पर भी अतिरिक्त पुलिस व एसएफ बल तैनात रहेगा।

इसके साथ ही सोमवार को पोलिटेक्निक कालेज व सबलगढ़ नेहरू डिग्री कॉलेज से चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। यहीं से बसों के लिए जरिए पोलिंग पार्टियों को भी पोलिंग बूथों तक भेजा जाएगा।

मतदाताओं को मिलेगा छाछ और आम पना

कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को गर्मी को देखते हुए छाछ और आम पना की भी सुविधा दोपहर 12 से चार बजे तक दी जाएगी। इसके अलावा चिकित्सक देव गर्ग भी वोटिंग करने के बाद आने वाले लोगों को फ्री में चिकित्सकीय परामर्श देंगे। इसके साथ ही ई रिक्शा चालकों ने भी इस मतदान में सहयोग करने का निर्णय लिया है।

मतदान करने वाले जो भी जरूरतमंद लोग हैं, उनको निशुल्क उनके मतदान केंद्र पर ले जाएंगे और वापस घर तक पहुंचाएंगे। यदि कोई बुजुर्ग एवं गर्भवती जरूरतमंद चिकित्सा केंद्रों तक जाना चाहते है उनको भी वहां पहुंचने में उनकी मदद करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : CM विष्णुदेव साय …

CG : डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755…

12 minutes ago
CG : घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ रूपए स्वीकृत …

CG : घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ रूपए स्वीकृत …

200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सौगात रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं…

20 minutes ago
CG : अस्पताल में चाकूबाजी की कोशिश, इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने काटा बवाल …

CG : अस्पताल में चाकूबाजी की कोशिश, इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने काटा बवाल …

बिलासपुर। तिफरा स्थित न्यू जनता अस्पताल में 200 रुपये के बिल भुगतान को लेकर विवाद…

24 minutes ago
बस्तर का कोसा सिल्क बना आजीविका का मजबूत सहारा, हजारों परिवारों को मिल रहा रोजगार

बस्तर का कोसा सिल्क बना आजीविका का मजबूत सहारा, हजारों परिवारों को मिल रहा रोजगार

जगदलपुर. बस्तर का रैली कोसा सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़…

27 minutes ago
मध्यप्रदेश में UCC पर बड़ा कदम, मानसून सत्र में विधानसभा में विधेयक लाएगी मोहन सरकार

मध्यप्रदेश में UCC पर बड़ा कदम, मानसून सत्र में विधानसभा में विधेयक लाएगी मोहन सरकार

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सरकार की तैयारियां तेज हो…

32 minutes ago
CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

मुंगेली। वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक…

40 minutes ago