बिजली उपभोक्ता संतुष्टि और बिल वसूली साथ-साथ करें: ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल

बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि और लंबित बिजली बिलों की वसूली की कार्यवाही साथ-साथ करें। जिन क्षेत्रों में उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, वहाँ कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की योजनाओं का रूट लेवल तक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। खराब ट्रांसफार्मर नियमानुसार समय-सीमा में बदलें।

किसानों को सिंचाई के लिये दिन में बिजली मिले

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश में सोलर एनर्जी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए किसानों को सिंचाई के लिये दिन में ही बिजली देने की व्यवस्था करें। इससे किसानों को सिंचाई के लिये रात में जागना नहीं पड़ेगा।

स्मार्ट जोन ऑफिस बनायें

तोमर ने कहा कि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 9 जोन कार्यालयों को स्मार्ट जोन ऑफिस के रूप में बनायें। यहाँ बिजली उपभोक्ता के लिये भी सुविधायें उपलब्ध होनी चाहिए।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ओएसडी विजय गौर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

6 minutes ago
CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 20…

13 minutes ago
CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 381.8 मिलीमीटर औसत…

18 minutes ago
CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

23 minutes ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

26 minutes ago
दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग. उपसंचालक कृषि दुर्ग संदीप भोई के निर्देशन में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम…

32 minutes ago