मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा विद्युत सुधार कार्य

भोपाल

राजधानी में दोपहर बाद चली तेज-ऑंधी तूफान एवं बारिश से प्रभावित हुई विद्युत प्रणाली को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मैदानी अमले द्वारा तत्परता से सुधार कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है। इस ऑंधी-तूफान एवं बारिश के कारण 220 के.व्ही.भोपाल, 132 के.व्ही. चंबल, 132 के.व्ही. अयोध्या एवं 132 के.व्ही. लालघाटी फीडर प्रभावित हुए हैं, जिन्हें कंपनी के अमले द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए सुधार कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा। भोपाल शहर के अनेक क्षेत्रों में बिजली लाइनों पर टहनियों के गिरने से भी विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। तेज ऑंधी तूफान का असर भोपाल एवं आस-पास के शहरों में भी पड़ा है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की लगभग 50 टीमों द्वारा भोपाल शहर की विद्युत आपूर्ति को सामान्य किया जा रहा है। साथ ही कंपनी मुख्यालय के स्काडा सेंटर (कंट्रोल रूम) से प्रत्येक आधे घंटे में विद्युत आपूर्ति की निगरानी तथा मैदानी स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिये जा रहे है। विद्युत उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शिकायतों (एफ. ओ. सी.) को भी तत्काल अटेंड किया जा रहा है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाये रखें, प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति को कम समय में बहाल करने के लिए विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

1 minute ago
CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…

5 minutes ago
CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

20 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…

25 minutes ago
CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

31 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

35 minutes ago