मोबाइल एप से लगेगा बिजली चोरी पर अंकुश, गड़बड़ी रोकने में मिलेगी मदद

भोपाल
अब बिजली चोरी रोकने के लिए मप्र मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मोबाइल एप की मदद लेगी। इसके उपयोग से बिजली संबंधी अन्य गड़बड़ी पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। विद्युत वितरण कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने और गड़बड़ी को रोकने के लिए मोबाइल एप का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरों का डिजिटल पंचनामा बनाया जाएगा।

चोरी का डिजिटल पंचनामा
जानकारी के अनुसार कंपनी ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जिस पर ही बिजली चोरों के डिजिटल हस्ताक्षर लिए जाएंगे और प्रकरण रियल टाइम में बिजली साफ्टवेयर के सर्वर में दर्ज हो जाएगा। इससे बिजली कर्मचारी भी बिल में कोई गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे। यह एप जीपीएस से जुड़ा है। जिसमें पंचनामों का दिन, समय व तारीखें सभी स्वत: दर्ज हो जाती हैं।

तीन महीने में न्यूनतम स्तर पर लाना है लाइन लास
बिजली अफसरों को तीन माह में लाइन लास को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए कहा गया है। बिजली चोरी बहुल क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के साथ बकाया राशि की वसूली भी होगी। अभी भोपाल में कई क्षेत्रों में 45 प्रतिशत तक बिजली चोरी होती है। पुराना शहर इसमें सबसे आगे हैं। 15 प्रतिशत के लास को तकनीकी लास मानते हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए डिजिटल पंचनामे की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जा रहा है। एप पर ही पूरा प्रकरण दर्ज होगा। इसमें किसी तरह का हेरफेर नहीं हो सकेगा। अभी पंचनामा आफलाइन बनाए जाते हैं, जिसकी एक प्रति संबंधित व्यक्ति को भी उपलब्ध कराई जाती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव| लखोली के बैगापारा में लाखो रुपए खर्च कर हाट बाजार का निर्माण किया गया।…

32 seconds ago
राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा सरोवर तालाब में गंदगी फैलती जा…

5 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव| अनुपम नगर इलाके में हाल ही में बनी सड़क को पाइप लाइन बिछाने बीच…

16 minutes ago
राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। बड़ी…

22 minutes ago
राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाब कचरा डाला जा रहा है। इससे तालाब गंदे हो…

30 minutes ago
CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

39 minutes ago