पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल

राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पर बुधवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इनमें त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे। यह फ्लाइट गुरुवार को सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जबकि, बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट को सुबह 5 बजे रवाना कर दिया गया है।

दिल्ली में कोहरे के कारण देर रात इंदौर में उतरी दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट

इंदौर. दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बुधवार को विस्तारा की दिल्ली जा रही उड़ान flight को इंदौर के लिए डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के मुताबिक, फ्लाइट 10:30 बजे इंदौर (आईडीआर) पहुंची।

"उड़ान UK722 गुवाहाटी से दिल्ली (GAU-DEL) को दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण इंदौर (IDR) की ओर मोड़ दिया गया है और इसके 22.30 बजे इंदौर (IDR) पहुंचने की उम्मीद है। कृपया आगे की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।" विस्तारा एयरलाइंस ने एक्स पर पोस्ट किया।

दिल्ली में 50 दृश्यता
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 5:30 बजे दृश्यता दर्ज की गई, अमृतसर (हवाई अड्डा)-0, पटियाला-25, श्रीनगर-25, बरेली-25, लखनऊ-25, प्रयागराज-25 एवं वाराणसी-50, झाँसी-200, गंगानगर-50, कोटा-500, दिल्ली- सफदरजंग-50, दिल्ली (पालम)-125.

जयपुर और लखनऊ भी डायवर्ट की
इस बीच, मंगलवार को दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता की समस्या के कारण कम से कम 12 उड़ानों को जयपुर और लखनऊ हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 12 उड़ानों में से 11 को जयपुर और एक को लखनऊ डायवर्ट किया गया है।

इससे पहले, बेंगलुरु और मुंबई से हैदराबाद जाने वाली विस्तारा की दो उड़ानें हैदराबाद में खराब मौसम के कारण सोमवार सुबह अपने-अपने प्रस्थान स्टेशनों पर लौट आईं। एयरलाइन ने इसके विषय में भी जानकारी दी है। मुंबई से हैदराबाद जाने वाली पहली उड़ान यूके837 हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण मुंबई लौट आई।

कई उड़ानों को रिटर्न किया
एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुंबई से हैदराबाद (बीओएम-एचवाईडी) की उड़ान संख्या यूके873 हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण मुंबई (बीओएम) लौट आई है और इसके 0915 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। इसी तरह बेंगलुरु से हैदराबाद जाने वाली दूसरी फ्लाइट यूके897 को डायवर्ट कर वापस लौटा दिया गया। एयरलाइन ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, बेंगलुरु से हैदराबाद (बीएलआर-एचवाईडी) की उड़ान संख्या यूके897 हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बेंगलुरु (बीएलआर) लौट आई है और इसके 0940 बजे बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

5 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

5 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

5 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 hours ago