मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर जोर

मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर जोर:  मंत्री राकेश सिंह

प्रदेश में सड़क निर्माण और संधारण के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है:  मंत्री राकेश सिंह

वाइट टॉपिंग तकनीक को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आज भोपाल में आयोजित किया गया

वाइट टॉपिंग तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित

भोपाल

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मंशा के अनुसार, प्रदेश में सड़क निर्माण और संधारण के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस दिशा में वाइट टॉपिंग तकनीक को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आज भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें सीआरआरआई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग के ईएनसी राकेश मेहरा और प्रमुख अभियंता संजय मस्के की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, और अनुविभागीय अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।

वाइट टॉपिंग एक उन्नत तकनीक है, जो सड़कों की दीर्घकालिक मजबूती और टिकाऊपन को बढ़ाती है। इस तकनीक के माध्यम से सड़क निर्माण और संधारण में उल्लेखनीय सुधार की संभावना है, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास और तेज गति से होगा।

मंत्री राकेश सिंह ने इस पहल पर जोर देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में नई तकनीकों का उपयोग भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा और रखरखाव की लागत में भी कमी आएगी।

इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण से प्रदेश के अभियंताओं को आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Roadtop-news

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

9 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

9 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

9 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

9 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

10 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

10 hours ago