वेतन नहीं बढ़ाने पर कर्मचारी मालिक को लगा दिया लाखों का चूना

बैतूल

 बैतूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शॉपिंग मॉल के कर्मचारी ने सैलरी ना बढ़ाने पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचाया. उसने करीब 18 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. मॉल के इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन में लगे CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है. यह घटना 2 नवंबर की बताई जा रही है.

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि मॉल का कर्मचारी कमल पवार स्टील के कड़े से डिस्प्ले पर लगे 11 एलईडी टीवी की स्क्रीन को खरोंच रहा है. इसके बाद वह रेफ्रिजरेटर सेक्शन में जाकर 71 फ्रिज को डेंट मारकर डैमेज कर देता है. घटना का पता तब चला जब अन्य कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन को चेक किया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी अपने कड़े से टीवी स्क्रीन और फ्रीज को डैमज कर रहा है.

सैलरी ना बढ़ने पर गुस्साए कर्मचारी ने सामान को नुकसान पहुंचाया

बताया जा रहा है कि दीपावली से पहले कमल पवार ने मॉल के मालिक से सैलरी बढ़ाने की मांग की थी. जब इसे नजरअंदाज कर दिया गया, तो उसने गुस्से में आकर तीन दिन की छुट्टी ली. काम पर लौटने के बाद उसने सामान को नुकसान पहुंचाया.

शोरूम के मैनेजर संजय गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारा खुद का कर्मचारी इतना बड़ा नुकसान कर देगा. अब इन सामानों को कैसे बेचें, यह हमारे लिए बड़ी समस्या है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मिली जमानत

पुलिस ने आरोपी कमल पवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, आरोपी ने खुद को मानसिक रोगी बताते हुए जमानत ले ली. टीआई रविकांत डेहरिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की हरकतों के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : जनदर्शन के दौरान सुसाइड की कोशिश, कलेक्ट्रेट में हड़कंप …

CG : जनदर्शन के दौरान सुसाइड की कोशिश, कलेक्ट्रेट में हड़कंप …

धमतरी। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जनदर्शन कार्यक्रम में…

9 minutes ago
CG : मजदूर कॉल में बात करते रेलवे ट्रैक में चला गया, ट्रेन से कटकर मौत …

CG : मजदूर कॉल में बात करते रेलवे ट्रैक में चला गया, ट्रेन से कटकर मौत …

पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर…

15 minutes ago
धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, हमले में सास की मौत; दामाद की हालत गंभीर

धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, हमले में सास की मौत; दामाद की हालत गंभीर

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

17 minutes ago
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

36 minutes ago
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती करूहानार के चुन्नूलाल साहू को…

41 minutes ago