बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कामकाज किया बंद

भोपाल
 राजधानी में स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में गुरुवार को कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने दिनभर कामकाज बंद रखा और कुलगुरु डॉ. एसके जैन के कक्ष का घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। विवि के गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कुलगुरु के कक्ष के बाहर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारी संघ के महासचिव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि विवि में दो वर्षों से कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया है। 57 कर्मियों के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही 23 अनुकंपा नियुक्तियां भी लंबित हैं। इसके साथ कर्मचारी ग्रेज्युटी (स्थाईकर्मी) 3.50 हजार को नस्ती के साथ समयमान वेतनमान तथा पदनाम परिवर्तन एवं अवैध नियुक्तियों की जांच की मांग भी कर रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर काम नहीं हो रहा। दो साल से इस पर कुछ नहीं किया गया।
बाद में कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने कर्मचारियों के पांच सदस्यीय दल के साथ बैठक की। इसमें कुलगुरु ने मांगों की पूर्ति के लिए आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारियों ने मौखिक निर्णय मामने से मना कर दिया। बीयू में शुक्रवार को कार्यपरिषद की बैठक है, जिसमें इन मुद्दों को शामिल नहीं किए जाने पर कर्मचारियों ने बैठक निरस्त करने को कहा। कुलगुरु ने कहा कि कार्यपरिषद की बैठक 13 सितंबर को होगी, जिसमें यह मुद्दा रखा जाएगा। लेकिन लिखित रूप से आश्वासन न मिलने पर कर्मचारियों ने विरोध जारी रखा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

32 minutes ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

37 minutes ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

37 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

1 hour ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago