इंदौर में युवाओं के लिए 13 दिसंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला

इंदौर
इंदौर जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में 13 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 से अधिक युवाओं को नौकरी दिलवाई जाएगी। उप संचालक रोजगार पीएस. मण्डलोई बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेला 13 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) पोलोग्राउन्ड इन्दौर में आयोजित होगा।
 
मध्य प्रदेश में इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे- डीटी इण्डस्ट्रीज, जस्ट डायल, शैफाली बिजनेस सॉल्यूशन, एसडी कन्सल्टेन्ट, व्ही फाईव ग्लोबल (भारतीय एयरटेल), नेत्सुर्प होम केयर, विक्ट्री टर्मिनल, करियर कोच, शाओमी ब्रांड प्रमोटर एवं मेनपॉवर सर्विसेज आदि के लगभग 500 से अधिक विभिन्न पदों जैसे- सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड, हेल्पर, पेकर आदि के पदों के लिए आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने के लिए कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन करेंगे।

18 से 40 साल वाले हो सकेंगे शामिल
इंदौर में रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक शामिल हो सकते हैं। अनपढ़ से लेकर स्नातकोत्तर तक के आवेदकों को अवसर दिया जाएगा। तकनीकी योग्यता वाले आवेदकों भी रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों साथ लाकर मेले में भाग ले सकते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago