कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और कमलनाथ की सभा में खाली कुर्सियाँ !

डिंडोरी
चुनाव के दौरान अभी दिग्गज नेताओ का दोर जोर शोर से देखने को मिल रहा है।सभी विधान सभा क्षेत्रो मे अपनी पार्टियो के प्रचार प्रसार मे अपनी दम खम लगाने मे लगे नेताओ का आवागमन निरंतर प्रवास मे देखा जा सकता है।इस दौरे के दौरान डिंडोरी जिले के तहसील शहपूरा मे  शनिवार को शाहपुरा नगर के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में कांग्रेस की विशाल जनसभा आयोजित की गई यह सभा शाहपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी व वर्तमान विधायक भूपेंद्र मरावी के समर्थन में आयोजित की गई थी सभा के लिए व्यापक तैयारियाँ भी की गईं थीं सभा मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सूरजेवाला राज्यसभा सांसद विवेक कृष्णा तनखा समेत ओमकार मरकाम व बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस सभा मे खड़गे व कमलनाथ समेत कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर बिना कुछ किये क्रेडिट लेने का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस द्वारा आदिवासी क्षेत्रों को सर्वाधिक प्राथमिकता देने की भी बात कही साथ ही कमलनाथ ने अपने भाषण में कहा कि मप्र भ्रष्टाचार प्रदेश बन गया है अतः ये चुनाव अब मप्र के भविष्य का चुनाव बन गया है इसलिए मौजूदा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की जनता से अपील की परन्तु सभा मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के समय जनता उठकर जाती हुई भी नजर आई तो वहीं बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नज़र आई जिस पर खाली कुर्सियाँ देखकर लोग कई तरह के कयास लगाकर चुटकियाँ लेते हुए भी नज़र आये।

मानो ऐसा हुआ कि भाषण देने खड़े हुए खड़गे तो जनता हुई फुर्र
कांग्रेस नेताओं के काफिले के नज़दीक उपस्थित युवाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते नजर आए भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए जिन्हें उपस्थित पुलिस बल ने अपने काबू में करने का प्रयास किया व हिरासत में लिया तो वहीं उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते ने कहा कि युवाओं की एक ही मांग थी कि कमलनाथ ने  हम 10 दिन के अंदर युवाओं को 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव , बागपत में हुई द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम…

6 minutes ago
CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

13 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

13 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

26 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

35 minutes ago
फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण…

36 minutes ago