2 करोड़ 60 लाख रुपए अनुमानित बाजार मूल्य की शासकीय भूमि से हटा अतिक्रमण

2 करोड़ 60 लाख रुपए अनुमानित बाजार मूल्य की शासकीय भूमि से हटा अतिक्रमण

 भू- माफिया के रसूख को जेसीबी चलाकर किया गया नेस्तनाबूद, कलेक्टर प्रसाद के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने हुई बड़ी कार्यवाही

 कटनी

कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले भर में भू-माफिया के रसूख को नेस्तनाबूद करने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम अमराडाण्ड की हाइवे से लगी शासकीय भूमि से जेसीबी मशीन की मदद से अवैध अतिक्रमण को जमींदोज किया गया।
एसडीएम मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर प्रसाद के निर्देश पर प्रसाद के निर्देश पर की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर करीब 15 हजार 250 वर्ग फुट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसकी अनुमानित बाजार मूल्य करीब दो करोड़ 60 लाख रूपए है। यह शासकीय भूमि ग्राम अमराडाण्ड पटवारी हल्का नंबर 15, राजस्व निरीक्षक मण्डल मुड़वारा -2 वृत्त मझगवा के खसरा नंबर 235से 0.08 हेक्टेयर और खसरा नंबर 236मे से.7 हेक्टेयर क्षेत्र अर्थात 15 हजार 250 वर्ग फुट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

इस शासकीय भूमि पर अमराडाण्ड मंटोला निवासी अशोक हरी लाल चौधरी और मनोज चौधरी द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था।

अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार मझगवा सारिका रावत, राजस्व निरीक्षक चन्द्रशेखर कोरी, पटवारी किरण सेन, विवेक बहरे, राजेश दुबे एवं कुठला थाना का पुलिस बल मौजूद रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

8 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

9 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

9 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

9 hours ago