ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा- प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

भोपाल
ग्वालियर में मंगलवार दोपहर से लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न बस्तियों में पहुँचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों को मदद मिलने में देरी न हो। जल भराव से प्रभावित परिवारों को शासकीय भवनों में आश्रय दिलाएँ और वहाँ पर भोजन व पेयजल सहित सभी इंतजाम पुख्ता रहें।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव सहित राहत व बचाव दल के साथ खासतौर पर उपनगर ग्वालियर की निचली बस्तियों में जल भराव से निर्मित हुई स्थिति का जायजा लिया। श्री तोमर ने जिला प्रशासन व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सबसे पहले नरसिंह नगर, चार शहर का नाका, इन्द्रानगर, पीएचई कॉलोनी तथा शीलनगर इत्यादि कॉलोनियों का जायजा लिया और जिन घरों के आसपास अधिक जल भराव हुआ है, वहाँ के लोगों को शासकीय भवनों में बनाए गए राहत शिविर में पहुँचाने के लिये कहा।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर बुधवार को शर्मा फार्म हाउस, प्रसाद नगर, रानी पुरा, मछली मंडी, श्रीकृष्ण नगर, आनन्द नगर, विनय नगर सेक्टर 03, सदाशिव नगर, मेवाती मोहल्ला, बाराबीघा कॉलोनी, शील नगर, घासमंडी, कोटेश्वर कॉलोनी, शिंदे की छावनी, पीएम आवासीय परिसर व मल्लगढ़ा समेत अन्य बस्तियों में भी पहुँचे। साथ ही जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाने की व्यवस्था कराई। इन बस्तियों में पहुँचने के बाद मंत्री श्री तोमर ने नगर निगम अधिकारियों व सहायता दल को भी मौके पर बुलाकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा बारिश से प्रभावित परिवारों को पटेल हाई स्कूल, पीएचई शासकीय विद्यालय तथा राजीव गांधी सामुदायिक केन्द्र विनय नगर के अलावा अन्य शिविरों में शिफ्ट किया जाए।

अगले वर्ष जल भराव न हो, इसके पुख्ता इंतजाम करें
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को निचली बस्तियों से जल निकासी के जल्द से जल्द तात्कालिक इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इन बस्तियों में आवश्यक निर्माण कार्य कराकर जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था कराएं, जिससे अगले वर्ष के मानसून में जल भराव की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने जल भराव से प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

16 seconds ago
CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

7 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

8 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…

11 minutes ago
CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

दुर्ग । गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस…

14 minutes ago
CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के…

16 minutes ago