भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुजरात के गांधीनगर में गुजरात के ऊर्जा मंत्री के साथ मंत्रालय में बैठक करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने बैठक में मध्य मध्य प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दी
ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है । उन्होंने अटल गृह ज्योति और अटल किसान योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। तोमर ने गुजरात की ऊर्जा नीति के बारे में जानकारी ली।
ऊर्जा मंत्री ने थर्मल पावर स्टेशन गांधीनगर में गुजरात की विद्युत आपूर्ति और तकनीकी प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थर्मल पावर स्टेशन के परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के " एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधा भी लगाया। तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हम सब महती भूमिका निभाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ और हरित वातावरण में सांस ले सकेंगी। तोमर ने ग्रामीण और शहरी विद्युत सब स्टेशन का भी भ्रमण कर वितरण विद्युत वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं और किसानों से भी चर्चा की। तोमर 26 नवंबर को भोपाल लौटेंगे।
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…