जबलपुर
 सिवनी जिले में रहने वाले एक जूनियर इंजीनियर ने नर्मदा नदी में डूबकर आत्महत्या कर ली है युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपने छोटे भाई को फोन कर कहा कि “मैं नर्मदा नदी में सुसाइड कर रहा हूं, कार सड़क पर खड़ी है” इतना बोलने के बाद युवक ने मोबाइल फोन बन्द कर लिया,छोटे भाई ने इसकी सूचना सीएम हेल्प लाइन सहित अपने संबंधित थाना घंसौर में सूचना दी, इसी बीच गौर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक अज्ञात कार भटौली पुल के पास खड़ी है।
        

सूचना पर जबलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगो ने बताया कि सुबह एक युवक घाट पर आया और नदी में उतर गया,देखते ही देखते वह पानी में गायब हो गया, पुलिस स्थानीय गोताखोर और होमगार्ड की टीम ने भटौली घाट से लेकर ग्वारीघाट तक रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी,युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी पड़ताल भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

जबलपुर गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि बी.ई के बाद जबलपुर में रहकर आप्टिकल फाइबर केबिल बिछाने वाली निजी कंपनी में जॉब कर रहा 32 वर्षीय सौरभ अग्रवाल शादीशुदा है, सौरभ सुबह कार क्रमांक डी.एल 3 सी.सी.के 7770 से सुबह घर से निकल था सौरभ अग्रवाल की कार बायपास पुल पर खड़ी मिली कार में उसकी चप्पल और जहर की खाली शीशी भी मिली है, एक नाविक ने बताया कि एक युवक तैरते हुए जिलहरी घाट की ओर चला जा रहा था आशंका जताई जा रही है, कि वह सौरभ ही रहा होगा।

पुलिस होमगार्ड टीम के साथ नदी में और अन्य लोग दोनों तटों से आगे बढ़कर उसकी तलाश में जुटे हैं,पुलिस के मुताबिक सौरभ अग्रवाल जिला सिवनी का रहने वाला है, पिता राम मनोहर ने बताया कि सौरभ ने रिश्ते के भाई राहुल अग्रवाल को आत्मघाती कदम उठाने से पहले कॉल कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है, कार नर्मदा पुल पर है परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना घंसौर थाने में दी,घंसौर थाने से गौर चौकी को खबर मिली, तब पुलिस पहुंची,मंगेली से ग्वारीघाट तक रेस्क्यू जारी है पुलिस को पारिवारिक कलह होने की बात पता चली है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *