सीएचसी को एफ़आरयू के रूप में विकसित किए जाने के लिए विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करें – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रथम संदर्भन इकाई (एफ़आरयू) के रूप में विकसित किये जाने के लिए गाइडलाइन अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिये विचार विमर्श कर प्रचलित मानकों के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन के सभाकक्ष में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की समीक्षा की।

मैनपावर उपलब्धता के लिये सतत रूप से प्रयास किए जायें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और सुदृढ़ करने के लिए शासन प्रतिबद्ध हैं। अधोसंरचनात्मक विकास कार्य वृहद् स्तर पर किए जा रहे हैं। मैनपावर उपलब्धता के लिये सतत रूप से प्रयास किए जायें। उप मुख्यमंत्री ने सीधी भर्ती, संविदा, बंध पत्र, आउटसोर्स समस्त उपलब्ध माध्यमों के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

तकनीकी अथवा अन्य औपचारिकताओं की वजह से कार्यों में देरी न हो

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सतना मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय के निर्माण कार्य, सिंगरौली में एमसीएच के निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति की समीक्षा कर शीघ्र कार्य निष्पादन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तकनीकी अथवा अन्य किसी औपचारिकता की कमी से कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ सुदाम खाड़े, मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण कुमार पिथौड़े, सचिव चिकित्सा शिक्षा सुरभि गुप्ता, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ पंकज जैन उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

35 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

45 minutes ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

50 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

55 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

1 hour ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

1 hour ago