खाद-बीज की उपलब्धता और गुण नियंत्रण के लिए करें नियमित कार्यवाही: कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार

रायपुर

खाद-बीज की उपलब्धता और गुण नियंत्रण के लिए करें नियमित कार्यवाही: कृषि उत्पादन आयुक्त  शहला निगार

कृषि उत्पादन आयुक्त  शहला निगार ने आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर रबी फसल 2025 की जानकारी ली तथा खरीफ सीजन 2026 के तैयारी समीक्षा की।

 निगार ने बैठक में कहा कि खरीफ 2026 के कार्ययोजना के अनुसार किसानों की मांग के अनुरूप बीज-खाद और फसल ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बीज-खाद का लक्ष्य के अनुरूप भंडारण एवं निर्धारित नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरक प्रदाय किया जाए। खाद-बीज के गुण नियंत्रण के लिए नियमित तौर पर निरीक्षण करने सहित जांच एवं कार्यवाही अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को खाद-बीज और फसल ऋण सुलभता की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए। 

कृषि उत्पादन आयुक्त ने बैठक में उर्वरक के विकल्प के तौर पर हरी खाद, नील हरित काई एवं जैव उर्वरक के उपयोग के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने पशुपालन, कुक्कुटपालन, सूकरपालन, बकरीपालन, मत्स्यपालन के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को क्रेडिट कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी फसलों की खेती इत्यादि आनुषांगिक सेक्टरों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। 

कृषि उत्पादन आयुक्त  निगार ने नियद नेल्लानार योजना संचालित क्षेत्रों में सभी योजनाओं का सेचुरेशन पर जोर देते हुए वर्तमान में सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने और विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविरों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। 

बैठक में बस्तर संभाग के अंतर्गत किसानों को लघु सिंचाई साधन की उपलब्धता हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान समृद्धि योजना, सौर सुजला योजना के क्रियान्वयन तथा सिंचाई पम्पों के विद्युतीकरण की भी समीक्षा की गई।

बैठक में बस्तर कमिश्नर  डोमन सिंह सहित बस्तर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर के कलेक्टर और कांकेर जिले के सीईओ जिला पंचायत ने अपने जिले में कृषि तथा संबंधित विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन प्रगति, खरीफ फसल कार्यक्रम कार्ययोजना के क्रियान्वयन तैयारी सहित नवाचारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक में संचालक कृषि  राहुल देव, प्रबंध संचालक बीज विकास निगम  अजय अग्रवाल सहित उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, मार्कफेड, अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलों के सीईओ जिला पंचायत सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

1 hour ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

2 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

2 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

2 hours ago