फर्जी एयर टिकट बना कर इंदौर एयरपोर्ट में घुसना पड़ा महंगा

इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट पर धार के रहने वाले दो व्यक्तियों को फर्जी टिकट से इंदौर से जम्मू जाने के पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों यात्री फर्जी टिकट लेकर इंदौर एयरपोर्ट के गेट नम्बर एक से अंदर दाखिल हुए। दोनों ने गेट पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों को ई-टिकट दिखाया लेकिन काउन्टर से उन्हें टिकट सही नहीं होने पर बाहर भेज दिया गया। मामले को संदिग्ध देखते हुए तुरंत एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना दी गई। जिसके बाद एयरपोर्ट से बाहर आते ही सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें हिरासत मे ले लिया। स्थानीय थाने को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जानकरी जुटाई जा रही है।    

एरोड्रम थाने के एसआई के मुताबिक घटना 15 दिसम्बर की सुबह की बताई जा रही है। जब इंदौर से जम्मू जाने वाली फ्लाइट का ई-टिकट लेकर धार के रहने वाले अभिषेक कनेरिया निवासी राजेन्द्र कॉलोनी धार और उसके एक अन्य साथी को पकड़ा गया है। दोनों के पास एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट थी। उन्होंने पहले गेट नम्बर- 1 से एंट्री की और वहां मौजूद सीआरपीएफ जवानों को मोबाइल में ई-टिकट दिखाया। दोनों आसानी से एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो गए।  काउन्टर पर जब उनके टिकट का मिलान किया गया तो वो फर्जी पाए गए। जिसके बाद प्रबंधन को सूचना को दी गई।

पुलिस ने बताया कि अभिषेक कनेरिया अपने साथी के साथ इंडिगो की फ्लाइट संख्या- 6E959 STD से सुबह 9.05 बजे जम्मू जाने वाला था। लेकिन दोनों के पास फर्जी टिकट थी। पुलिस अब आरोपियों से यह जानकारी जुटा रही है कि उन्होंने यह टिकट क्यों बनाई थी? जब आरोपियों से पुलिस ने जानकारी ली तो उनका कहना था कि दोनों ने जम्मू जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक की थी। लेकिन वो टिकट फर्जी है या सही है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस ने इस मामले में कोई भी अपराध पंजीबध नहीं किया है। वही दोनों यात्रियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सेफ क्लिक 2.0″ के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ

सेफ क्लिक 2.0″ के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप एवं पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के…

27 minutes ago
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ

सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के…

27 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ

भोपाल पुलिस कर्मियों की सेवा प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा…

42 minutes ago
मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा कि "नगरीय विकास एवं आवास…

47 minutes ago
जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…

1 hour ago