महा कुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश हो वर्जित … पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ आए कथावाचक सांवेर सरकार

दमोह
देशभर की राजनीति में इन दिनों बंटेंगे तो कंटेंगे को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। मप्र के सागर में सांवरे सरकार पंडित विपिन बिहारी ने कहा कि हमें जातियों में बांटने का षडयंत्र रचा जा रहा है। यह गंदी राजनीति है। हमने कलाम को हृदय से लगाया है, लेकिन कसाब को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर उन्होंने कहा कि बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग का मैं समर्थन करता हूं। कुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए।

आतकंवादी को स्वीकार नहीं किया जाएगा

दरअसल, बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक और सांवरे सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित विपिन बिहारी महाराज ने दमोह के नरसिंह मंदिर परिसर में कथा से पूर्व मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि कुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश नहीं देना चाहिए। बंटेंगे तो कंटेंगे के सवाल पर उनका स्पष्ट कहना है कि हमने कलाम को हृदय लगाया, लेकिन कसाब को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। हमने रसखान को हृदय से लगाया, लेकिन किसी आतंकवादी को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हमारे अंदर जातिवाद का जहर घोला जा रहा

उन्होंने कहा कि यह तो निश्चित है कि हमारे भीतर जातिवाद का जहर घोला जा रहा है, यह बहुत गंदी सोच है, हमें कबीलों में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कथा में अलग-अलग जातियों के लोगों को हाथ उठवाए, फिर हिंदुओं के हाथ उठवाए तो सभी के हाथ उठ गए। उन्होंने कहा कि यही बात मैं कहना चाहता हूं। हमें एक होकर ही रहना होगा।

कुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए

पंडित विपिन बिहारी ने पूछा गया कि बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मांग की है कि कुंभ में हिंदुओं के अलावा गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। मैं ही नहीं हर सनातनी और हिंदू व्यक्ति इस मांग का समर्थन करेगा।

हमने अपने-अपने भगवान और महापुरूष बांट लिए!

विपिन बिहारी महाराज ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा कि हम लोगों ने अपने-अपने भगवान बांट लिए, भक्त बांट लिए हैं। हर समाज का अपना भगवान और अपना भक्त है। हम समझते हैं कि हम संगठित हो रहे हैं लेकिन असल में हम बंट रहे हैं। जबकि हम सभी सनातन धर्मी हैं। हमें सनातन का झंडा उठाना चाहिए।

सनातन का 'बोर्ड' हर दिल में होना चाहिए

देश में सनातन बोर्ड बनाने की बात चल रही है, सनातन बोर्ड बन रहा है। मैं चाहता हूं कि सनातन का बोर्ड हर दिल में लग जाए। कौन नहीं चाहता अपने धर्म का विस्तार हो। बुंदेलखंडी में कथा को लेकर कहा कि कोई भी कथावाचक दूसरे प्रदेश में जाता है तो वह अपनी बोली को बोलकर खुद को सम्मानित करता है। हमारी बुंदेलखंडी में क्या परेशानी है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंडी भाषा में अपनापन है। मैं चाहता हूं, विश्व के कोने-कोने में बुंदेलखंडी भाषा पहुंचनी चाहिए।

एकता और सद्भाव का ठेका क्या हिंदुओं ने ही ले रखा है?

उन्होंने कहा कि देश में हिन्दु-मुस्लिम और अन्य धर्मों में एकता का ठेका क्या केवल हिंदुओं के ही जिम्मे हैं। ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती है, दोनों हाथ से बजती हैं। लेकिन किसी आतंकवादी को हृदय से नहीं लगाएंगे। हम गुण के ग्राहक हैं, हम प्रेम के संदेशवाहक हैं, तुम हमसे जितना प्रेम करोगे, उससे दसगुना प्रेम हम वापस लौटाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…

8 minutes ago
CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…

13 minutes ago
CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…

19 minutes ago
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कृषि मंत्री नेताम ने बासमती धान मिशन की बनाई रणनीति

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कृषि मंत्री नेताम ने बासमती धान मिशन की बनाई रणनीति

रायपुर. छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को बढ़ावा देने…

27 minutes ago
सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

सीहोर  दोराहा थाना क्षेत्र के सोनाकच्छ टोल प्लाजा के पास आज यानि गुरुवार को एक…

32 minutes ago
CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

1 hour ago