ग्वालियर शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम की फ्लड लाइट्स में जून में होने वाली मध्य प्रदेश लीग ‘सिंधिया कप’ में दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी

ग्वालियर
 इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की तर्ज पर ग्वालियर के शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम की फ्लड लाइट्स में जून में होने वाली मध्य प्रदेश लीग 'सिंधिया कप' में दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के संयुक्त प्रयास से टी-20 फार्मेट के इस रोमांच में ग्वालियर चीताज समेत पांच टीमें आमने-सामने होंगी। मंगलवार को लीग के थीम सांग समेत टीमों के शुभंकर (लोगो) का अनावरण किया। हालांकि, लीग की पहली गेंद फेंकने पर घोषणा नहीं की, संभवत: 15 जून से ही शुरू होगी।

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया ने मंगलवार को जय विलास पैलेस में एमपी लीग की पहले संवाददाता सम्मेलन में लीग के विभिन्न रोमांच से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा, लीग में अभी दो माह का समय है। मध्य प्रदेश क्रिकेट इतिहास में पहली बार क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में मेजबान ग्वालियर चीताज समेत रीवा जगुआर, जबलपुर लायंस, भोपाल लेपर्ड्स, मालवा पेंथर्स टीमें भाग ले रही है।

मैचों का सीधा प्रसारण सोनी या जियो सिनेमा में से कोई एक पर होगा। जीडीसीए के अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने कहा, ग्वालियर ने क्रिकेट में कई ऐतिहासिक पल दिए हैं, जिससे ग्वालियर का नाम विश्व में जाना जाता है। अब मप्र लीग भी नया इतिहास बनाएगी। क्रिकेटरों को रॉकेट में बैठने का मौका दिया है जो उनको नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएगा।

इस लीग के सफल आयोजन के बाद अगले साल लीग में टीमें बढ़ाएंगे और मैच ग्वालियर के साथ इंदौर में होंगे। पत्रकार वार्ता में एमपी लीग की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य रवि पाटनकर, राजीव रिसोडकर, जीडीसीए सचिव संजय आहूजा उपस्थित थे।

19 साल से छोटे क्रिकेटरों को नहीं मिलेगा मौका
टीमों में क्रिकेटरों के चयन के लिए तीन कैटेगरी रखी गई हैं। ए कैटेगरी में इंडिया, रणजी, आइपीएल खेल चुके क्रिकेटर, बी कैटेगरी में मप्र सीनियर डिवीजन और सी ग्रुप कैटेगरी में डिवीजन के मैच खेलने वाले खिलाडिय़ों को शामिल किया जाएगा। 19 साल से छोटे क्रिकेटरों को शामिल नहीं किया जाएगा। टीम के लिए ए और बी कैटेगरी के 6-6 और सी कैटेगरी के 3 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। सभी कैटेगरी के लिए नीलामी की राशि तय कर दी गई है।

मप्र लीग का दंगल जारी…
एमपी लीग में भाग ले रही टीम भोपाल लेपईस का फ्रेंचाइजी अभिषेक गुप्ता, ग्वालियर चीताज का माधव सिंघानिया, जबलपुर लायंस, कार्तिक राव, मालवा पेंथर्स का पवन सिंघल और रीवा जगुआर का आलोक बिरला ने शुंभकर (लोगा) का अनावरण किया। साथ ही लीग के थीम सांग का अनावरण भी किया गया। जिसके बोल थे एमपी लीग का दंगल जारी, सबकी अपनी तैयारी…।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

9 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

9 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

9 hours ago