साउथ वेस्टर्न भोपाल बायपास की सैद्धांतिक मंजूरी के विरोध को लेकर पर्यावरणविद हुए लाममंद

भोपाल
कई आंदोलन और तमाम विरोध के बाद केंद्र सरकार ने राजधानी में प्रस्तावित साउथ वेस्टर्न भोपाल बायपास के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसी मुहिम के विरोध में आज संचालन समिति की एक बैठक इंडियन काफी हाउस बोर्ड ऑफिस चौराहा भोपाल में रखी गई। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की गई जिसे चरणवद किया जायेगा। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है की सर्व प्रथम सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनः विचार करना चाहिए और अपने प्लान को परिवर्तित करना चाहिए।

जिससे हमारे भोपाल की आन,शान और सुसज्जित बड़ा तालाब बचा रहे। आज की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा की यदि इस बायपास को मंजूरी मिल जाती है तो भोपाल का पर्यावरण प्रभावित होगा साथ ही बड़ा तालाब पूरी तरह से समाप्त हो जायेगा। शामिल हुए सभी पर्यावरणविद ने अपनी बात रखते हुए इस योजना को रोकने के लिए कहा।एक सुर में सरकार को चेताने के लिए चरणवद कार्यक्रम की घोषणा की। डा.राजीव जैन सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद ने बताया की सर्वप्रथम सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर स्लोगन, नारे और बड़े तालाब को बचाने के लिए कई तरह के वीडीओ और रील से लोगो को जागरूक किया जायेगा।

उसके बाद 8 सितंबर 2024 दिन रविवार शाम 5 बजे वोटक्लब भोपाल पर सभी पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता और आम जन एकत्रित होकर  नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत और भाषण से जागरूक करेगे।उसके बाद 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को एक पैदल मार्च रोशनपुरा चौराहा से शुरू होकर डिपो चौराहा तक जायेगा। आज की बैठक में पूर्व महापौर दीपचंद यादव,पार्षद मो.सरवर, पर्यावरणविद राशिद नूर खान, प्रभाष जेटली,कमल राठी,के आर पठान,पूर्णिमा वर्मा,विवेक सक्सेना,धीरेंद्र, कचरा प्रबंधन से इम्तियाज अली,सामाजिक कार्यकर्ता जतिंदर पाल सिंह,हैदर यार खान, विकास अग्रवाल, संतोष जैन,प्रमोद शर्मा हर्षित दुबे और नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।
डा राजीव जैन
  सदस्य
साउथ वेस्टर्न मूवमेंट बायपास संचालन समिति ,भोपाल

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

12 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

13 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

14 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

14 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

14 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

15 hours ago