बारिश में भी मंत्री सारंग को हज़ारों की संख्या में रक्षासूत्र बांधने पहुँची बहनें

पाँचवे दिन मंत्री सारंग को 17 हज़ार 441 बहनों ने बांधी राखी

भोपाल

विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन उत्सव 'नरेला रक्षाबंधन उत्सव' के पाँचवें दिन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड-77, 41 एवं 40 में आयोजित नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में पहुँचे। यहाँ बारिश में भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पाँचवें दिन 17 हज़ार 441 बहनों ने मंत्री सारंग को रक्षासूत्र बांधें।

बारिश में भी बहनों का स्नेह देखकर मन भाव-विभोर

मंत्री सारंग ने कहा कि बारिश के बावजूद हज़ारों की संख्या में बहनें राखी बांधने के लिये पहुँची। यह अपनापन और स्नेह देखकर मन भाव-विभोर हो जाता है। उन्होंने कहा कि बहन-भाई का अटूट विश्वास ही नरेला विधानसभा को नरेला परिवार बनाता है। यह विश्वास का बंधन जीवनपर्यंत बना रहेगा।

बारिश में भी कम नहीं हुआ बहनों का उत्साह

बारिश के बीच हुए रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री सारंग को हजारों बहनों ने उत्साहपूर्वक राखी बांधी। रक्षाबंधन महोत्सव में स्वयं कतारबद्ध होकर बहनों ने अपनी बारी का इंतजार किया और सारंग को राखी बांधी।

पाँचवें दिन 17 हज़ार 441 से अधिक बहनों ने बांधी राखी

पिछले 14 वर्षों से नरेला विधानसभा में आयोजित हो रहे विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन उत्सव के चौथे दिन 17 हज़ार 441 बहनों ने मंत्री सारंग को राखी बांधी है। वहीं इस बार भी माना जा रहा है कि पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए संख्या डेढ़ लाख के पार पहुँचेगी।  

कल यहाँ होगा कार्यक्रम

            वार्ड 39-40, चाणक्यपुरी मैदान।

            वार्ड 69, दुर्गाधाम मन्दिर।

            वार्ड 75, कनक मैरिज गार्डन।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago