विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ – राज्यपालमंगुभाई पटेल

भोपाल

मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से शेष रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इसमें आईईसी वैन में लगे एलईडी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। राज्यपालमंगुभाई पटेल ने रायसेन जिले की ग्राम पंचायत दीवानगंज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर यह विचार व्यक्त किए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब संकल्प इस यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। रायसेन जिले में अब तक 252 ग्राम पंचायतों में यह विकसित यात्रा पहुंच चुकी है तथा हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी दिये गए हैं।

राज्यपालपटेल ने कहा कि दूर-दराज के नागरिकों को जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नही मिल पाता। इस यात्रा में प्रचार माध्यमों से शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर-दराज पात्र और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच रही है। योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के प्रयास किये जा रहें है। नागरिक इन्हें समझें और पात्रतानुसार लाभ उठाते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। सभी आगे बढ़ेंगे, तभी आर्थिक विकास होगा। इससे देश भी आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

राज्यपालपटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, स्वसहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। महिलाएं योजना का लाभ लेकर ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहीं हैं बल्कि परिवार की उन्नति में भी योगदान दे रहीं हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं को बहुत फायदा मिला है। पहले माताएं-बहनें चूल्हे पर रसोई बनाती थी, जिससे निकलने वाला धुंआ माताओं-बहनों के स्वास्थ्य पर बहुत दुष्प्रभाव डालता था। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में माताओं-बहनों को निःशुल्क गैस चूल्हा और कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के आवास दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सांसदरमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्षयशवंत मीणा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सांची जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती वैजन्ती गंगाराम चौकसे भी उपस्थित रहीं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शासन की योजनाओं का हो रहा समुचित प्रचार-प्रसार

कलेक्टरअरविंद दुबे ने बताया कि रायसेन जिले में कुल 521 ग्राम पंचायते हैं तथा अभी तक 252 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा का आयोजन हो गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में सरकार की योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिविरों के जरिये कर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए जा रहे हैं।

स्टॉल्स का निरीक्षण

राज्यपालपटेल द्वारा दीवानगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा में कृषि महिला बाल विकास, आयुष, स्वास्थ्य विभाग, आधार अपडेशन सहित अन्य विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया। कलेक्टरदुबे ने शिविर में आवेदन प्राप्त होने के उपरांत शीघ्रता से पात्रतानुसार हितलाभ की कार्यवाही के बारे में बताया।

राज्यपाल ने किया पौधरोपण

राज्यपालपटेल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कदम्ब के पौधे का रोपण भी किया गया।

हितलाभ तथा प्रमाण पत्र वितरण

राज्यपालपटेल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। उन्होंने राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस में दो स्वर्ण पदक, एक रजत और दो कास्य पदक विजेता खिलाड़ी दीपा राजपूत, अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव, सेलिंग खेलो इंडिया अंतर्राष्ट्रीय CPR गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जमना लवारिया, शिल्प कुटी स्व-सहायता समूह की अनीशा बी, कक्षा 10वीं में 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राएं दीपिका कुर्मी तथा संजना मीणा और कक्षा 12वीं में 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र प्रदीप लोधी को प्रमाण पत्र वितरित किए।

शपथ भी दिलाई

राज्यपालपटेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई।

मेरी कहानी मेरी जुबानी में हितग्राहियों ने सुनाए अपने अनुभव

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती पार्वती सोनी, आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहीयुग नायक, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना की हितग्राही श्रीमती आराधना नायक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की हितग्राही रूपवती जाटव और अनीशा बी द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी में शासन की योजनाओं का लाभ पाकर जीवन में आई खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के बारे में अपने अनुभव बताये।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

16 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

53 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

53 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

1 hour ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

1 hour ago