हर युवा को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति चिंतित रहना चाहिए : मंत्री राजपूत

भोपाल

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि देश के हर युवा को प्रकृति और पर्यावरण की प्रति चिंतित रहना चाहिए। तभी आने वाले समय में हम कई प्रकार की परेशानियों से बच पाएंगे। राजपूत ने यह बात भारत भ्रमण की यात्रा पर “एक पेड़ मां के नाम” का संकल्प लेकर निकले युवकों कों हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए कही।  

खाद्य मंत्री राजपूत ने इन युवाओं के संकल्प तथा यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। राजपूत ने कहा कि  हमारे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का पर्यावरण के लिए संदेश, संकल्प "एक पेड़ माँ के नाम" अब जन अभियान बन चुका है और लोग जागरुक हो रहे हैं। उन्होंने तीनों युवाओं के लिए नई साइकिल और जरूरी सामग्री इस अभियान के लिये दी।

उल्लेखनीय है कि “एक पेड़ मां के नाम” का संकल्प तथा संदेश को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदौनी से विशाल ठाकुर, हीरालाल प्रजापति, राकेश ठाकुर साइकिल से निकले हैं। यह युवा पूरे भारत भ्रमण करते हुए पौधरोपण करेंगे तथा जगह-जगह पौधा लगाते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।

भारत यात्रा के लिए निकले हीरालाल प्रजापति ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा तथा "एक पेड़ माँ के नाम" का संदेश पूरे देश को देना है और पर्यावरण के प्रति भारत के लोगों को जागरूक करना है। भारत यात्रा के बाद हम सभी लोग दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

देश के हर हिस्से में हो सुरखी विधानसभा के नाम से एक वृक्ष

पर्यावरण तथा “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश पूरे देश में साइकिल से भ्रमण करके देने के लिए निकले राकेश ठाकुर का कहना है कि हमारी सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नाम से देश के हर हिस्से में हम वृक्ष लगाएंगे। हमारा 5 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प है। इसके लिए खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा हम सभी के लिए साइकिल प्रदान की गई। साथ ही आवश्यक सामग्री सहित हम सभी को शासन-प्रशासन के नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। उनके इस सहयोग से हमारा यह अभियान सरल और सुगम होगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…

8 minutes ago
CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…

16 minutes ago
राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

6712 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार…

17 minutes ago
राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर…

22 minutes ago
राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती राजनांदगांव । जिला…

27 minutes ago
CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

दुर्ग। राज्य में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की…

27 minutes ago