“फूलों का तारों का सबका का कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है”

  • लाड़ली बहना सम्मेलन में गीतों से हुआ माहौल पारिवारिक
  • गायक-गायिकाओं के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने भी सुनाए राखी गीत

भोपाल.
आज राजधानी के जम्बूरी मैदान, भेल में विशेष लाड़ली बहना सम्मेलन भाई-बहन के पावन रिश्ते के महत्व को रेखांकित करने वाला मंच बन गया। विभिन्न गायक-गायिकाओं ने अनेक राखी गीत सुनाए। सम्मेलन की शुरूआत "भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना" के साथ हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने संबोधन के प्रारंभ में "यह राखी बंधन है ऐसा" गाकर सुनाया। इसके पश्चात उन्होंने बहनों को उस गीत के बोल सुनाए जिसमें भाई अपनी बहन की आंखों में आंसू नहीं देख सकता। "देख सकता हूँ मैं, कुछ भी होते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता, तुझे रोते हुए" सुनकर सम्मेलन में मौजूद बहनें भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री चौहान ने तीसरा गीत भी बहुत भावपूर्ण ढंग से सुनाया। " फूलों का तारों का सबका का कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है"। इसके अलावा गायक -गायिकाओं द्वारा "बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से संसार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है" की भी पेशकश हुई। इन गीतों से सम्पूर्ण वातावरण पारिवारिक हो गया।

महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से सजा मंच
लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान के साथ महिला जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थीं। राज्यसभा सदस्य सुकविता पाटीदार, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल जिले के गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र की विधायक सुराजसिंह,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया।

कार्यक्रम के अन्य महत्वपूर्ण पहलू

  • कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों के चरण धोए और कन्या पूजन किया।
  • बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान को विशाल राखी भेंट की।
  • मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना का कैलेंडर का विमोचन किया।
  • महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
  • थ्री डी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से महिला कल्याण योजनाओं को उपस्थित बहनों ने मंत्रमुग्ध होकर देखा।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

3 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

3 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

3 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

4 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

4 hours ago