चौराहों में लगाए महंगे पौधे गायब, अब फिर लगवा रहे

जबलपुर
पर्यावरण में सुधार के साथ ही नागरिकों को शुद्ध हवा मिले इसके लिए नगर निगम को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत करोड़ों रुपये मिल चुके हैं। जिसके बाद अमृत योजना के तहत 10 करोड़ रुपये और मिले हैं। जिनसे शहर के 15 बड़े उद्यानों का कायाकल्प सहित शहर के 79 वार्डों में उद्यान विकसित किए जाने का दावा किया जा रहा है।

आइलैंड मिटने की कगार पर पहुंच रहे
पहले जो राशि मिली थी उसे चौराहों को विकसित कर चारों कोनों में बनाए गए आइलैंड मिटने की कगार पर पहुंच रहे हैं। तीन पत्ती, कलेक्ट्रेट, छोटी लाइन फाटक, कटंगा क्रासिंग में बनाए गए आइलैंड में लगाए गए महंगे फूल-पौधे देखरेख के अभाव में मुरझा गए जो शेष हैं वे भी मुरझाने की कगार पर पहुंच गए हैं वहीं वहीं सुरक्षा इंतजाम न होने से बेसहारा मवेशियों का चारा बन रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर नगर निगम द्वारा इन चौराहों में नए सिरे से पांइसेटिया सहित अन्य प्रजातियों के महंगे फूल व पौधे लगाए जा रहे हैं।

कहीं नजर नहीं आ रहे पांइसेटिया के लाल फूल
विदित हो कि दो वर्ष पूर्व नवंबर 2021 में नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने कटंगा क्रासिंग सहित नौदरा ब्रिज चौराहे व कुछ अन्य चौराहों में महंगे पांइसेटिया प्रजाति के फूल-पौधे लगाए गए थे। एक पौधे की कीमत करीब 300 रुपये बताई गई थी। जो गुजरते वक्त के साथ अब कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ चोरी कर लिए गए तो कुछ देखरेख के मुरझा कर समाप्त हो गए। अब एक बार फिर शहर के चौराहे आइलैंड इसी तरह महंगे फूल-पौधे लगाए जा रहे हैं। ये अलग बात है कि इससे पर्यावरण में सुधार नहीं आ पा रहा है ठंड के दिन में वायु प्रदूषण की मात्रा यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 250 के आस-पास ही बना हुआ है।

छोटी लाइन चौराहे में लगाए जा रहे
बहरहाल नगर निगम चौराहों के आइलैंड को खूबसूरत बनाने फूल,-पौधे लगवा रहा है। वीरान हो चुके छोटी लाइन फाटक पर फूल-पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं अन्य चौराहों में भी लगाने की योजना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

15 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

52 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

52 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

1 hour ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

1 hour ago