भोपाल
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, भोपाल मंडल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 22691/22692 (बैंगलुरू-हजरत निजामुद्दीन- बैंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस) का दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल मंडल के यादगीर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है।
दिनांक 27 जनवरी, 2025 से गाड़ी संख्या 22692 (हजरत निजामुद्दीन-बैंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस) यादगीर स्टेशन पर 20:38 बजे आगमन और 20:40 बजे प्रस्थान करेगी।
दिनांक 28 जनवरी, 2025 से गाड़ी संख्या 22691 (बैंगलुरू-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस) यादगीर स्टेशन पर 03:03 बजे आगमन और 03:05 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…