हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

बिलासपुर.

संविदा नियुक्त एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियमितीकरण की मांग को लेकर दायर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने अपना ही आदेश वापस ले लिया है. दरअसल, मामले में याचिकाकर्ता महिला डॉक्टर ने सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष एक सर्कुलर पेश किया. बाद में पता चला कि सर्कुलर पूरी तरह फर्जी था.

महिला डॉक्टर को अपनी गलती का अहसास हुआ और कोर्ट में एक रिव्यू पिटिशन दायर करते हुए कोर्ट से माफी मांगी, जिस पर कोर्ट ने अपना पुराना आदेश वापस लेते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए उसे दोबारा बहाल किया. बता दें, कि बलौदाबाजार-भाटापारा के मोपका प्राथमिक स्वास्थ्य आयुष केंद्र में संविदा पर कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ ममता मिश्रा ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने 28 मई 2010 को जारी सरकारी सर्कुलर पेश किया, इसमें संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर विचार करने के निर्देश दिए गए थे. याचिका में सेवाकाल के 18 साल पूरा करने की बात कही गई, लिहाजा नियमितीकरण के लिए खुद को पात्र बताया.

हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए बीते 5 जनवरी को याचिकाकर्ता को नए सिरे से अभ्यावेदन करने और संबंधित अधिकारियों को 4 महीने के भीतर अंतिम फैसला लेने का निर्देश जारी किया था. इधर कोर्ट के निर्णय के बाद पता चला कि पेश किया गया सर्कुलर ही फर्जी है. बाद में महिला डॉक्टर ने अपनी चूक स्वीकारते हुए हाईकोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर की. हाईकोर्ट ने केस को दोबारा बहाल कर दिया है, जिससे याचिकाकर्ता को मिली अंतरिम राहत खत्म हो गई है.

Admin

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 minute ago
CG : आत्मनिर्भर खेती की ओर मजबूत कदमरू कृषि विभाग ने सगरा और रापा के किसानों को वितरण किया निःशुल्क उन्नत बीज

CG : आत्मनिर्भर खेती की ओर मजबूत कदमरू कृषि विभाग ने सगरा और रापा के किसानों को वितरण किया निःशुल्क उन्नत बीज

एमसीबी / किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा…

5 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल

CG : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल

बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावना रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद…

9 minutes ago
CG : लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के निर्देश

CG : लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के निर्देश

कलेक्टर बीएस उइके ने अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा गरियाबंद, कलेक्टर बीएस उइके की…

11 minutes ago
CG : लक्ष्य तय कर नियमित मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे

CG : लक्ष्य तय कर नियमित मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद…

14 minutes ago
CG : तहसीलवार दैनिक वर्षा की जानकारी

CG : तहसीलवार दैनिक वर्षा की जानकारी

जिले की औसत वर्षा 294.7 मि.मी. गरियाबंद, चालू मानसून सत्र में एक जून से 16 जुलाई…

16 minutes ago