हिंदू लड़कियों के साथ अश्लीलता की और वीडियो बनाकर बेचने की तैयारी में था फरहान, भोपाल केस में बड़ा खुलासा

भोपाल
भोपाल में सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। फरहान नामक आरोपी ने हिंदू छात्राओं के साथ गलत काम किया और उनके वीडियो बनाए। ताजा जांच में खुलासा हुआ कि वह इन वीडियो को गंदी साइट्स पर बेचने की तैयारी कर रहा था। यह घिनौना आइडिया उसे अबरार और नबील नाम के दो और दोस्तों ने दिया था। ये दोनों भी उसके साथ इस पूरे मामले में साथ थे। फरहान ऐसा इसलिए कर रहा था क्योंकि इंदौर में रहने वाली एक छात्रा उसे इग्नोर कर रही थी। पुलिस ने फरहान को गिरफ्तार कर लिया है और अबरार और नबील की तलाश जारी है।

दरअसल, फरहान उस छात्रा से मिलना चाहता था, लेकिन वह राजी नहीं हो रही थी। फरहान ने उसके घर पर भी हंगामा किया था। इसलिए उसने छात्रा और उसकी बहन को सबक सिखाने की योजना बनाई। इस काम में उसके कॉलेज के जूनियर अबरार और नबील ने उसकी मदद की। ये दोनों फरहान के बहुत करीबी थे।

बड़ा खुलासा

अबरार और नबील ने ही फरहान को अश्लील साइट्स पर वीडियो बेचने का तरीका बताया। इन दोनों ने ऑनलाइन वीडियो बेचने का तरीका सीखा। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनकी शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी है और पुलिस चुपचाप उनकी जांच कर रही है। 13 अप्रैल को जब फरहान को गिरफ्तार किया गया, तब अबरार और नबील भोपाल में ही थे। फरहान के पकड़े जाने की खबर मिलते ही दोनों अलग-अलग भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फरहान की तमाम धमकियों के बाद भी छात्रा उससे मिलने को राजी नहीं होती थी। वह उसके इंदौर स्थित घर में भी हंगामा कर चुका था। छात्रा और उसकी बहन को सबक सिखाने फरहान ने साथी अबरार और नबील के साथ प्लानिंग की। यह दोनों कॉलेज में उसके जूनियर रहे और बेहद विश्वसनीय थे।

ऐसे में अबरार और नबील ने फरहान को पोर्न साइट्स पर वीडियो बेचने का रास्ता बताया। इन दोनों ने ही अपने मोबाइल से ऑनलाइन पोर्न वीडियो बेचने की डील करने का तरीका सीखा। उन्हें भनक नहीं थी कि इस बीच उनकी शिकायत हो चुकी है। पुलिस गुपचुप तरीके से उनकी जांच कर रही है। 13 अप्रैल को जब फरहान की गिरफ्तारी की गई, तब अबरार और नबील भोपाल में थे। फरहान के पकड़े जाने की भनक लगते ही दोनों अलग-अलग फरार हो गए।

लड़कियों को कमरे पर बुलाते थे अबरार और नबील पूरे केस के पांचवे और छठवें नंबर के इन दोनों आरोपियों की भूमिका भी अहम हुआ करती थी। दोनों ही आरोपी लड़कियों को अपने कमरे में कभी पढ़ाई तो कभी पार्टी के नाम पर बुलाया करते थे। यहां पहले से फरहान व अन्य साथी मौजूद होते थे। कमरों के खास स्थानों में पहले ही मोबाइल वीडियो रिकार्डिंग के साथ सेट कर दिए जाते थे। पार्टी के नाम पर लाउड म्यूजिक के साथ गांजे से भरी सिगरेट लड़कियों को दी जाती थी।

फरहान 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में पुलिस ने आरोपी फरहान को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को वकीलों के हमले के बाद आरोपी को जस्टिस नीलम मिश्रा की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश किया था।

कोई लड़की नहीं आती तो वीडियो वायरल करने की धमकी देते मामले में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को कोल्डड्रिंक के साथ शराब पिलाई जाती थी। इसके बाद बारी-बारी से आरोपी अलग-अलग काम के बहाने से चले जाते थे। फिर फरहान छात्राओं के साथ मारपीट कर रेप करता था। इन वीडियो को फरहान, अबरार और नबील सहित अली के साथ शेयर करते थे।

सभी अपने-अपने मोबाइल लैपटॉप में सिक्योर फोल्डर में इन्हें सेव कर रख लिया करते। जब कोई लड़की आरोपियों के बुलाने पर नहीं आती तो इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती थी। अबरार और नबील कमरे का इस्तेमाल करने के एवज में फरहान से पैसा लिया करते थे। इसी के साथ लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम भी करते थे।

अबरार और नबील की तलाश में पुलिस की दो टीमें पश्चिम बंगाल और बिहार में पिछले पांच दिनों से डेरा डाले हुए हैं। उनके दस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है। एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है। दोनों लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। अबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रैस की गई थी। हालांकि वह भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है।

क्लब-90 रेस्टोरेंट संचालक भी शामिल

फरहान हिंदू युवतियों को क्लब 90 नाम के रेस्टोरेंट लाया करता था। लगभग हर रोज उसका यहाँ आना-जाना लगा रहता था। छात्राओं को इसी लोकेशन पर बुलाकर गलत हरकत करता था। फिर यहाँ से नाइट क्लब, पार्टी और बड़े होटलों में ले जाया करता था। पुलिस को फरहान के फोन से जो तस्वीरें मिली हैं। वो इसी रेस्टोरेंट की हैं जो छात्राओं के कॉलेज से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

पुलिस बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को फरहान को लेकर क्लब-90 पहुँची। यहाँ पीछे 7 कमरे मिले, जिनमें बेड रखे हैं। रेस्टोरेंट संचालक प्राइवेसी के नाम पर घंटों बैठने के लिए केबिन देता था। साथ ही गाँजा भी उपलब्ध कराता था। पुलिस ने रेस्टोरेंट की सील कर दिया है। पुलिस अब संचालक को भी मामले में आरोपित बना सकती है।

रईसाजादों के पास भी भेजता था युवती
अशोका गार्डन में डांस क्लास चलाने वाला साहिल अली फरहान के बाद दूसरा सबसे खतरनाक मानसिकता का व्यक्ति निकला। वह आने वाले दिनों में फरहान से अलग अपना स्वयं का लव जिहाद गिरोह संचालित करने वाला था। यह युवतियों को फंसाने के लिए ही डांस क्लास संचालित करता था। उसके डांस क्लास में 30 के करीब युवतियों की एंट्री मिली है। साहिल पहले युवतियों से दोस्ती करता था, जो युवती उससे खुलने लगती थी, उससे वह अश्लील बातें करते हुए पे्रमजाल के नाम पर फरहान के पास पहुंचा देता था। जहां फरहान या कोई अन्य युवक उसके साथ दुष्कर्म करता और उसका वीडियो बना लेता। इसके बाद पूरा गिरोह उक्त लड़की को ब्लैकमेल करता था। साहिल के बारे में पुलिस को ऐसी भी जानकारी मिली है कि वह स्मार्ट दिखने वाली, उच्च महत्वाकांक्षा रखने वाली युवतियों को मॉडलिंग में कॅरियर बनाने का झांसा देकर अपने समाज के रईसाजादों से संबंध बनाने की समझाइश देता था। कुछ युवतियों को वह रईसाजादों तक भेजी थी, लेकिन उनके साथ दरिंदगी हुई या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। यह रईसाजादे भोपाल के रहने वाले हैं या बाहर से आते थे यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

दो और पीड़िताएं प्रकरण दर्ज कराने को हो रही तैयार
पुलिस के पास जो वीडियो मिले हैं उनके आधार पर पूछताछ कर कुछ सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो ऐसी युवतियों से संपर्क स्थापित कर लिया है, जो इस गिरोह की दरिंदगी का शिकार हो चुकी हैं। वह युवतियों किसी न किसी बहाने अभी तक प्रकरण दर्ज कराने को तैयार नहीं थीं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा और पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाकर प्रकरण दर्ज करने के लिए काउंसलिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही दो युवतियां प्रकरण दर्ज करा सकती हैं। इधर यह भी खुलासा हो चुका है कि फरहान अब तक सात युवतियों से दुष्कर्म कर चुका है, जो पुलिस के संपर्क में आई हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

खजुराहो एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना; सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

खजुराहो एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना; सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

खजुराहो  मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026…

58 minutes ago
बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…

2 hours ago
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…

2 hours ago
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…

2 hours ago
CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

3 hours ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

4 hours ago