भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण देकर खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में कारगर उपाय किए जा रहे हैं। आत्मा योजनांतर्गत कृषकों को अधिक उत्पादन के लिये प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं। किसानों को राज्य से बाहर भी प्रशिक्षण के लिये भेजा जाता है। इस प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर बैतूल जिले के किसान श्री लोकेश गावंडे प्रतिमाह 10 हजार रूपये का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें अकोला (महाराष्ट्र) भेजा गया था, जहां से उन्हें उन्नत तरीके से वर्मी कम्पोस्ट बनाने एवं मार्केटिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। वे बताते हैं कि मेरे स्वयं के पास कम पशुधन होने के कारण मैं वर्मी कम्पोस्ट बनाने हेतु कच्चा माल (गोबर, कचरा) गांव एवं आसपास के गांव से खरीदकर खाद का निर्माण करता हूँ जिसकी लागत लगभग प्रति ट्राली 2000 रूपये होती है। इससे लगभग 10 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार होती है, जिसमें कुल खर्च 4000 रुपये होता है और 700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचने पर 7000 रुपये प्राप्त होते है। इस तरह एक माह में 3000 रुपये खाद से तथा 7000 रुपये केंचुआ विक्रय से प्राप्त हो रहे हैं।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…