बुरहानपुर के किसान खेती-बाड़ी में कर रहे हैं ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग

भोपाल.
बुरहानपुर जिले में किसान अपने खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने में ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग कर रहे हैं। इस टेक्नालॉजी के उपयोग से किसानों को समय की बचत के साथ अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिला है। बुरहानपुर के किसान कडु मेहरा उन किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग किया है। कडु मेहरा बताते हैं कि उनके पास ढाई एकड़ का खेत है। उन्होंने गन्ना फसल पर कीटनाशक दवाई का ड्रोन के माध्यम से सफलता से छिड़काव किया है। ड्रोन तकनीक से कीटनाशक छिड़काव से श्रमिक, श्रम और समय की बचत होती है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से करें।

उप संचालक किसान-कल्याण एवं कृषि विकास एम.एस. देवके ने बताया कि बुरहानपुर जिले में किसानों को ड्रोन से कीटनाशक दवाई छिड़काव करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि किसान आधुनिक तकनीक से रूबरू हो सकें। एक एकड़ फसल में ड्रोन से छिड़काव करने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। यदि कोई किसान ड्रोन खरीदना चाहता है, तो उसे कस्टम हायरिंग योजना से मदद दी जायेगी। साथ ही ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने और लायसेंस दिलाने में सहायता दी जायेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…

1 minute ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव | डोंगरगांव रोड सहित शहर के कई आउटर सड़कों के किनारे खुले में कचरा…

5 minutes ago
राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन रोड पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी…

9 minutes ago
CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

रायपुर। राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक परियोजना को लेकर कांग्रेस ने गंभीर लापरवाही, तकनीकी खामियों…

14 minutes ago
राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर में कोतवाली थाने के सामने सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो…

17 minutes ago
CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

22 minutes ago