तकनीकी का लाभ लेकर स्वावलंबी बनें किसान : मंत्री लखन पटेल

भोपाल

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल ने कहा है कि किसान नवीन तकनीकों का लाभ लेकर स्वाबलंबी बनें। नवीन तकनीकी एवं योजनाओं का उद्देश्य किसानों को रोजगार दिलाने एवं आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अपनी कृषि और आजीविका में सुधार किए हैं, उनकी कहानी प्रकाश में आना चाहिए।

मंत्री पटेल शुक्रवार को केंद्रीय कृषि अभियान अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में आयोजित विशाल कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं अभियांत्रिकी मेले को संबोधित कर रहे थे। जिले की भोज आत्मा समिति एवं राइजिंग मध्य प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस मेले में देश भर की लगभग 100 से अधिक कंपनियों ने कृषि यंत्रों एवं तकनीक का सजीव प्रदर्शन किया। यह तीन दिवसीय आयोजन दिनांक 21 व 22 दिसंबर को भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर आयोजित कृषि संगोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. एस एस सिंधु, वैज्ञानिक आईएआरआई नई दिल्ली, डॉ. वाई सी गुप्ता, डॉ. पी बी भदोरिया आईआईटी खड़गपुर,प्रोफेसर डॉ. सी के गुप्ता सोलन, हिमाचल प्रदेश, डॉ. सी आर मेहता निदेशक कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, डॉ. सुरेश कौशिक आई. ए. आर. आई. नई दिल्ली, डॉ. प्रकाश नेपाल आदि वैज्ञानिको ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर किसानों को उपयोगी जानकारी दी। किसानो की समस्याओं और जिज्ञासाओं का स्थल निराकरण भी किया था। आयोजन के विस्तृत रूप रेखा भरत बालियान ने प्रस्तुत की।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

8 hours ago