वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क से किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में अनेक प्रतिनिधिमंडल मिले। इनमें विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस और श्रीमती मंजू दादू भी शामिल हैं। विधायक, बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनीस ने विकास कार्यक्रमों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया, वहीं विधायक नेपानगर श्रीमती मंजू राजेंद्र दादू ने वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम (WINDS) केंद्र की मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र के संचालन से मौसम आधारित आंकड़े उपलब्ध होंगे और कृषकों के हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन तेजी से होगा।

विधायक श्रीमती मंजू राजेंद्र दादू के साथ आए जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख नागरिकों में ग्राम कोरिया कौन के निवासी श्री कृष्ण पटेल भी शामिल थे जो पहली बार राजधानी आए। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने की उत्कंठा थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात करते ही वे प्रसन्नता से भावुक हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उनसे जिस आत्मीयता से मिले और हालचाल पूछा, तो श्री कृष्ण ने कहा कि वे आज बहुत आनंदित हैं। कभी यह सोचा नहीं था कि भोपाल आकर मुख्यमंत्री जी से सहज भेंट और बातचीत हो जाएगी।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

9 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

9 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

9 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

9 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

9 hours ago