इंदौर
इंदौर में एक शॉपिंग मॉल के अंदर एक महिला के साथ कथित रेप की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला का पुरुष शौचालय में रेप किया। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसकी उम्र 26 साल है। पीड़िता एक सफाईकर्मी है। महिला पुलिस थाने की प्रभारी प्रीति तिवारी ने बताया कि 35 साल की महिला सफाईकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में चिरंजीव (26) को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पीड़िता एक निजी कंपनी में उसके मातहत काम करती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला सफाईकर्मी जब 25 सितंबर को काम के लिए शॉपिंग मॉल गई, तो आरोपी ने उसे पुरुष शौचालय में बुलाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को कथित रूप से धमकाया कि अगर उसने किसी भी व्यक्ति को आपबीती सुनाई, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। निजी कंपनी के अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 506 (धमकाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …
रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने करीब एक दशक से लंबित तहसीलदारों की नियमित पदोन्नति प्रक्रिया…