वित्त विभाग ने प्रदेश की दूसरे राज्यो में मौजूद संपत्ति का मांगा ब्यौरा, मुख्य सचिव लेगी समीक्षा बैठ

भोपाल

 मध्य प्रदेश में बजट से पहले वित्त विभाग ने सभी विभागों से दूसरे राज्यों में मौजूद संपत्ति की जानकारी मांगी है। विभागों को 22 मई तक जानकारी शेयर करने को कहा गया है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव दूसरे राज्यों में स्थित सरकार की संपत्ति को लेकर जल्द समीक्षा करेगी। वित्त विभाग ने विभागों से दूसरे राज्यों में उनकी चल और अचल संपत्ति, उसकी मौजूदा स्थिति को लेकर जल्द जानकारी भेजने को कहा है। इसके बाद दूसरे विभाग अपनी संपत्तियों को लेकर रिकॉर्ड तैयार करने में जुट गए है। प्रदेश की संपत्ति विभिन्न विभागों से संबंधित प्रापर्टी एक दर्जन राज्यों में है। इसमें दिल्ली, महराष्ट्र, गुजरात समेत अन्य राज्यों में है। इसमें अधिकतर संपत्ति धार्मिक न्याय और धर्मस्व विभाग की है।

विभागों से मांगा रोजगार सृजन का ब्यौरा
इसके अलावा वित्त विभाग ने एक अलग आदेश में सभी विभागों से उनके विभाग की तरफ से पिछली वित्तीय वर्ष और वर्तमान वर्ष में रोजगार सजृन के लिए किए प्रयासो, कितनी नौकरियां दी से संबंधित ब्यारो भी मांगा है। प्रदेश के वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इसका पूरा लेखा जोखा बजट सत्र के दौरान सदन में रखेंगे। प्रदेश के विभिन्न विभागों की तरफ से दिए गए रोजगार की जानकारी वित्त मंत्री के बजट भाषण में रहेगी। वित्त विभाग ने विभागों से नौकरी देने की तथ्यात्मक जानकारी, पद, श्रेणी और वेतनमान की जानकारी मांगी है। इसके अलावा वित्त विभाग ने पिछले बजट के व्यय और योजनाओं की स्थिति की जानकारी भी मांगी है।  

वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता 56% रखने का दिया आदेश

वित्त विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सभी विभाग वेतन मद में 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमान से लगभग 3% वृद्धि कर अनुमानित बजट रखें. इसके साथ ही 2024-25 के बजट अनुमान में महंगाई भत्ता वेतन मद का 56% रखा जाए. वहीं संविदा कर्मियों का पारिश्रमिक अनुमान 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमान से 8% की वृद्धि रखी जाए. नई नियुक्तियों या रिटायरमेंट के कारण ऊपर दी गई सीमा से कम या ज्यादा राशि अनुमानित हो तो इसका कारण भी लिखा जाना चाहिए.
17 जून तक लिए जाएंगे योजनाओं के प्रस्ताव

बता दें कि बजट अनुमान 2024-25 के लिए आईएफएमआईएस में आंकड़ों की वित्त विभाग द्वारा 20 मई तक एंट्री की जाएगी. वहीं वित्त विभाग द्वारा योजनाओं के प्रस्ताव 17 जून तक लिए किए जाएंगे. जिसके बाद वित्त विभाग बजट तैयार करेगा और 31 जुलाई से पहले मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पास किया जाएगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

7 minutes ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

20 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

24 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

24 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

28 minutes ago
CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

42 minutes ago