भोपाल.
मध्यप्रदेश शासन ने अपने कर्मचारियों को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चौथे समयमान वेतन का लाभ देने के लिए कुछ दिन पूर्व शासनादेश जारी किया था, यह लाभ शासकीय सेवकों को किस प्रकार से दिया जाए, वेतन निर्धारण किस प्रकार किया जायेगा, इसे लेकर अनेक भ्रांतियां और असमंजस की स्थिति थी। क्योंकि गलत वेतन निर्धारण होने पर अधिक भुगतान की स्थिति बन सकती है जिससे बाद में न्यायालयीय विवाद में शासन पक्ष और कर्मचारी पक्ष दोनों का समय व धन का अपव्यय होता है। इसलिए शासनादेश की व्याख्या कर उसका सरल भाषा में अनुवाद की आवश्यकता थी।
इस पुस्तक में शासनादेश का सरलीकरण किया जाकर वेतन निर्धारण किस प्रकार किया जायेगा इसे उदाहरण सहित समझाया गया है। तालिकाओं के माध्यम से वेतन निर्धारण की प्रत्येक स्टेज को सुगम बनाकर प्रस्तुत किया गया है। जनहित और शासन हित में किये गए इस महत्वपूर्ण कार्य को मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री महोदय द्वारा भी सराहा जाकर इस पुस्तक के लेखक डॉ अजित बाबू जैन को बधाई दी गई है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…