अंबिकापुर में प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को आर्थिक सहायता, 72 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

अंबिकापुर.

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के परसा निवासी कलावती की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस संजय, उप तहसील कुन्नी लखनपुर के गोरेयापीपर निवासी महेश की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस सुहंग साय को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा उप तहसील कुन्नी लखनपुर के प्रतापपुर निवासी लक्की बरगाह की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस बिकुल बरगाह, उप तहसील कुन्नी लखनपुर के खूंटिया निवासी कार्तिक की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस राम सिंह, उप तहसील कुन्नी लखनपुर के खूंटिया निवासी रामजीत की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रामजन वगैरह, तहसील लखनपुर के पुहपुटरा निवासी राजेन्द्र की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस इंदु श्रीवास, तहसील लखनपुर के चोडेया निवासी एतवार साय की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस पुटो धनगुण, तहसील लखनपुर के जयपुर निवासी भोला राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस अधनी को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा तहसील लखनपुर के रामपुर निवासी अजय दुबे की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस गणेश दुबे, तहसील लखनपुर के बेलखरिखा निवासी प्रियांशी मरकाम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस जयन्द्र पाल सिंह, उप तहसील राजापुर के जजगा निवासी सुमन मिंज की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस टिरंगा,उप तहसील राजापुर के कोट निवासी जुगमुनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बिफना मांझी, उप तहसील राजापुर के हर्रामार निवासी सोधन की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कुन्ती बाई, उप तहसील राजापुर के उडूमकेला निवासी आर्यन दास की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस विदया दास, तहसील उदयपुर के खम्हरिया निवासी सत्येन्द्र सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस निलीमा सिंह पैकरा को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा तहसील उदयपुर के दावा निवासी धोबी राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस श्यामबाई, तहसील बतौली के देवरी निवासी अलबिनुस बड़ा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कांति बड़ा एवं तहसील सीतापुर के हरदीसांड निवासी रामबिलास एक्का की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस गुनापति को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Admin

Recent Posts

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

भोपाल राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पम्‍प…

32 minutes ago
प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक

प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक

प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक पान की खेती को प्रोत्साहित करने…

36 minutes ago
बैंगन के दाम गिरने से परेशान किसान ने उजाड़ी चार बीघा फसल

बैंगन के दाम गिरने से परेशान किसान ने उजाड़ी चार बीघा फसल

 बड़वानी  जिले के ग्राम करी में बैंगन की फसल के दाम नहीं मिलने से परेशान…

37 minutes ago
90 डिग्री ओवरब्रिज सुधारने उतरे IIT भुवनेश्वर के एक्सपर्ट, अब बाकी पुलों पर उठे सवाल

90 डिग्री ओवरब्रिज सुधारने उतरे IIT भुवनेश्वर के एक्सपर्ट, अब बाकी पुलों पर उठे सवाल

भोपाल मध्य प्रदेश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर के निर्माण में सामने आ…

46 minutes ago
भगवान बिरसा मुण्डा योजना से बदली झाबुआ के अर्पित की जिंदगी, अमूल पार्लर खोल बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा योजना से बदली झाबुआ के अर्पित की जिंदगी, अमूल पार्लर खोल बने आत्मनिर्भर

सफलता की कहानी भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर  शुरू किया…

1 hour ago
सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन से बदलेगी तस्वीर, MP-महाराष्ट्र के बीच मिलेगी हाई स्पीड कनेक्टिविटी

सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन से बदलेगी तस्वीर, MP-महाराष्ट्र के बीच मिलेगी हाई स्पीड कनेक्टिविटी

सिवनी/छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क पहले की तुलना में आधुनिक और सुरक्षित…

1 hour ago