ग्राम खेजड़ा बरामद निवासियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने पर एफआईआर दर्ज

भोपाल

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल के ग्राम खेजड़ा बरामद निवासियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने पर थाना स्टेशन बजरिया में एक नामजद आरोपी सहित आधा दर्जन से अधिक अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल शहर संभाग पूर्व अंतर्गत चांदबड़ वितरण केन्‍द्र के प्रबंधक रविन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा कार्यालय में शासकीय कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान स्‍टेशन बजरिया निवासी हनी शर्मा द्वारा ग्राम खेजड़ा बरामद के लगभग आधा दर्जन निवासियों सहित चांदबड़ कार्यालय में आकर नारेबाजी करते हुए अभद्र व्‍यवहार किया गया। कंपनी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाना स्टेशन बजरिया में एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना स्टेशन बजरिया द्वारा आरोपी हनी शर्मा सहित अन्‍य आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्‍याय सहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 189 (1)(ए), 224, 221 एवं 296 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

कंपनी ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल

ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल

हरदा  जब सपने बड़े हों और इरादे फौलादी, तो ना गांव की तंग गलियां रास्ता…

30 minutes ago
5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यूपी, एमपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत

5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यूपी, एमपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत

छतरपुर  बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते…

40 minutes ago
‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

भोपाल   प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की…

50 minutes ago
DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

इंदौर  इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी…

59 minutes ago
भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…

1 hour ago
MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…

1 hour ago